{"_id":"649a95d90d2eb354570280ac","slug":"young-man-dies-due-to-truck-collision-on-highway-in-bareilly-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, VDO की परीक्षा देने जा रही युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, VDO की परीक्षा देने जा रही युवती घायल
Tue, 27 Jun 2023 01:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:26 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में युवती को वीडीओ की परीक्षा दिलाने जा रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक को टक्कर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवती घायल हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
फरीदपुर क्षेत्र के गांव कटैया के रहने वाले 40 वर्षीय बकरुल हसन की सड़क हादसे में मौत हुई है। उसके भाई ने बताया कि मंगलवार सुबह मुरादाबाद से भतीजी की सहेली वीडीओ की परीक्षा देने आई थी। बकरुल उसे बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए बरेली की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: टोल प्लाजा पर कार को कैंटर ने मारी टक्कर, पंजाब के रहने वाले पिता-दो पुत्रों की मौत
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बकरुल हसन की मौके पर ही मौत हो गई और पेपर देने जा रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।