फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man committed suicide by jumping in front of train in bareilly

बरेली: झगड़े के बाद घर से नाराज होकर निकला युवक, सुबह रेल पटरी पर पड़ी मिली लाश

Tue, 19 Sep 2023 06:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

मंगलवार सुबह जीआरपी को जंक्शन के रेल यार्ड में ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। जीआरपी ने मौके पर पहुंच गई। जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। 

विज्ञापन
young man committed suicide by jumping in front of train in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन के रेल यार्ड में युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि घर में कहासुनी के बाद सोमवार रात करीब एक बजे वह घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार सुबह उनकी मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सीताराम कूंचा निवासी 38 वर्षीय प्रवीण रस्तोगी सोमवार को घर में कहासुनी होने के बाद रात करीब एक बजे घर से चले गए थे। वह कुछ दिन से परेशान थे। उनके घर से जाने के बाद परिवार वालों ने तलाश किया। दोस्तों और नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बैंक में घोटाला: एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने किया 1.45 करोड़ रुपये का गबन, सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आधार कार्ड से हुई पहचान 

मंगलवार सुबह जीआरपी को जंक्शन के रेल यार्ड में ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। जीआरपी ने मौके पर पहुंच गई। जेब से मिले मोबाइल नंबरों और आधार कार्ड के जरिये परिवार वालों को सूचना दी गई तो प्रवीण रस्तोगी के परिवार के लोग भी आ गए।

Trending Videos

प्रवीण की बहन की ससुराल आंवला में है। उनके भांजे पारस ने बताया कि परिवार के लोग पूरी रात तलाश करते रहे। सुबह जीआरपी से पता लगा कि उन्होंने ट्रेन के आगे लेटकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवीण एक कपड़े के शोरूम पर नौकरी करते थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वालों से भी बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed