फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man cheated of Rs 2.50 lakh on the pretext of profit

Bareilly News: मुनाफे का झांसा देकर युवक से 2.50 लाख रुपये ठगे

Sat, 17 Aug 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 17 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 2.50 lakh on the pretext of profit
सीबीगंज। भैंसों की खरीद-फरोख्त करने वाली कंपनी ने मोटा मुनाफा दिखाकर युवक से ढाई लाख रुपये ठग लिए। संचालक ने पांच लाख रुपये और मांगे। जब उसने उससे मना किया, तो झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सीबीगंज के गांव सनौआ निवासी अनीश खां पुत्र शेर खां ने बताया कि उसकी मुलाकात गोविंदापुर गांव निवासी रऊफ खान से हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसकी एम के कबीर ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है और वह भैंसों के खरीद फरोख्त का काम करती है। अच्छी कमाई होती है। वह उसमें पांच लाख रुपये लगा दे, तो उसे अच्छी कमाई हो जाएगी।
विज्ञापन

लालच में आकर उसने दो बार में ढाई लाख रुपये दे दिए। छह माह बीत जाने के बाद उसने जब मुनाफे की रकम मांगी, तो कंपनी संचालक ने कहा कि उनका ढाई लाख रुपये मुनाफा हो गया है। अभी कंपनी को रुपयों की जरूरत है पांच लाख रुपये दो तभी पूरा रुपया वापस मिल जाएगा। जब उसने और रुपये देने से मना कर दिया, तो उसने कहा अगर पांच लाख नहीं दिए, तो तुम्हें यह रुपये भी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुम्हें हम कंपनी के कागजातों में नाम दर्ज कर झूठे मुकदमे में फंसा देंगे और फिर जान से मार देंगे। इसके बाद युवक ने मामले की शिकायत एडीजी से की। एडीजी के आदेश पर सीबीगंज पुलिस ने कंपनी संचालक रऊफ, एजेंट रूबी, साजिद, कादिर खां, दानिश, राशिद खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed