फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man brutally murdered in Aonla area of Bareilly

बरेली: युवक की बेरहमी से हत्या, पहले गले में रस्सी डालकर खींचा, फिर धारदार हथियार से काटा

Sun, 27 Sep 2026 12:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 27 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

बरेली के आंवला इलाके में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को खेत में पड़ा मिला। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Young man brutally murdered in Aonla area of Bareilly
श्याम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र के गांव कंधरपुर में श्याम सिंह (28 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई मुन्नालाल ने पुरानी रंजिश बताकर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


मुन्नालाल ने बताया कि श्याम सिंह शुक्रवार रात आठ बजे घर से बाग की ओर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव निवासी राजेंद्र ने श्याम का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना दी। वहां पहुंचने पर श्याम के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। उनके हाथ और पैरों पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: स्मार्ट सिटी की सड़कें डूबीं, पॉश कॉलोनियों में भी भरा पानी, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नालाल ने बताया कि कई साल पहले उनके पिता ने गांव निवासी मोहर सिंह के अवैध केरोसिन तेल के कारोबार की शिकायत की थी। तभी से मोहर सिंह उनके परिवार से रंजिश मानता था। इसी रंजिश के कारण श्याम सिंह की हत्या की गई है। मुन्नालाल ने गजराम, मोहर सिंह, रूमा सिंह और भूपराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पहले गले में रस्सी डालकर खींचा, फिर काटा
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम सिंह के गले में भी रस्सी आदि के निशान मिले हैं। उसके गले की ट्रैकिया टूटी मिली है। करीब 60 फीसदी गला धारदार हथियार से काटा हुआ मिला। सिर, हाथ, पैरों पर भी धारदार हथियार से प्रहार किए गए थे। लग रहा था कि दुश्मन किसी सूरत में उसे बचने नहीं देना चाहते थे। उन्होंने पहले श्याम सिंह के गले में पीछे से रस्सी डालकर खींचने की कोशिश की, इसके बाद उसका गला काटा।

कोटेदार पर शक, पुलिस कर रही तलाश
सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पहले श्याम सिंह का गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। श्याम सिंह तेज मिजाज था और अक्सर उसका लोगों से झगड़ा होता रहता था। उसके खिलाफ मारपीट के मामले भी पहले से दर्ज हैं। हत्या किसने की, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताते हैं कि गजराम पहले कोटेदार रहा था। श्याम सिंह व उसका परिवार उसके खिलाफ अक्सर राशन न देने की शिकायत कर देता था।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि परिजनों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है। फिलहाल, नामजद सभी आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed