Bareilly News: युवक ने जहर खाकर दी जान, युवती का शव फंदे से लटका मिला, दोनों की प्रेम कहानी अलग
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। इसी क्षेत्र में एक युवती ने भी आत्महत्या कर ली है। सोमवार को पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई। दोनों ही सीबीगंज क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले हैं। दोनों की कहानी भी अलग-अलग है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में युवक ने जहर खा लिया तो युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों ही सीबीगंज के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। दोनों की प्रेम कहानी भी अलग ही है। ठिरिया ठाकुरान निवासी मदनलाल रिक्शा चलाते हैं। वह सोमवार को बेटे 18 वर्षीय राहुल का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
उन्होंने बताया कि राहुल सोया फैक्टरी में काम करता था। वह कलाबाज परिवार की एक लड़की से प्यार करता था जो अक्सर अपने परिवार के साथ बाहर रहती थी। राहुल ने जिद की थी तो उन्होंने रिश्ता बेमेल बताकर उसकी शादी कहीं और करने की बात कही थी। रविवार शाम वह घर लौटे तो राहुल की हालत काफी खराब थी।
वह उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे तो पता लगा कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा रखा है। दो अस्पतालों ने इलाज से मना किया और तीसरे में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वह नहीं समझ पा रहे कि राहुल ने किस वजह से ऐसा किया। शायद उस लड़की की वजह से ही जान दी होगी।
दूसरी घटना में युवती ने दी जान
दूसरी घटना भी सीबीगंज क्षेत्र के गांव में हुई। गांव की 17 साल की लड़की का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर कई बार लड़की के परिवार ने विरोध किया। करीब छह महीने पहले लड़की उस युवक के साथ चली गई। उसके माता-पिता ने बेटी को नाबालिग बताकर आरोपी लड़के पर रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने लड़के को पकड़कर जेल भेज दिया। जबकि किशोरी को उसके माता पिता के हवाले कर दिया गया।
बताते हैं कि युवक तभी से जेल में बंद है। उसके पिता अक्सर लड़की के घर आकर उसके पिता से बेटे को रिहा कराने की गुहार करते थे। इसके लिए लड़की पक्ष तैयार नहीं था। इस बीच लड़की की कहीं और शादी कराने की भी बात चली। लड़की चाहती थी कि उसके प्रेमी को छुड़ाने के बाद परिवार उसी से उसकी शादी कर दे। ऐसा न होता देखकर लड़की ने रविवार रात एक बजे कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।