फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young girl brutally assaulted then murdered in lakhimpur kheri crime news in hindi

लखीमपुर खीरी: दुष्कर्म के बाद गला रेतकर छात्रा की हत्या, तालाब में फेंका शव, गांव में फैली सनसनी

Tue, 25 Aug 2020 03:35 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 25 Aug 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Young girl brutally assaulted then murdered in lakhimpur kheri crime news in hindi
घटनास्थल पर जानकारी लेते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के थाना नीमगांव की पुलिस चौकी बेहजम क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से गायब हुई युवती का शव सूखे तालाब में बरामद होने से सनसनी फैल गई। उसका गला चाकू से रेता हुआ था। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू बरामद कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात से ग्रामीण दहल उठे हैं। पुलिस चौकी बेहजम छेत्र की 18 वर्षीय युवती कॉलेज की छात्रा थी। 
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक सोमवार की सुबह वह छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी देर तक घर न आने पर परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर पुलिस चौकी पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब लोकेशन ट्रेस की तो गांव के निकट मिली। उसके बाद कई बार लोकेशन बदली, फिर लोकेशन नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोग और पुलिसकर्सी लौट आए। 

मंगलवार सुबह युवती का शव बेहजम और ओयल मार्ग पर स्थिति सूखे तालाब में देखा गया। शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव का गला रेता हुआ था। पास में खून से सना चाकू भी पड़ा था। 

छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही दुष्कर्म के बारे में कुछ कहा जा सकता है। घटना के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्त्व में टीमें लगायी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed