फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young child drowns in six-foot-deep drain after going to relieve himself; dies.

Bareilly News: शौच के लिए गया मासूम छह फुट गहरे नाले में डूबा, मौत

Wed, 05 Aug 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 05 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young child drowns in six-foot-deep drain after going to relieve himself; dies.
छात्रा अनुराधा का फोटो - फोटो : 1
फरीदपुर। रुरिया गांव में नकटिया नदी के पास मंगलवार सुबह शौच के लिए गए राजकुमार (6) की छह फुट गहरे नाले में डूबने से मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार ने नाले के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए, जिस कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन

विपिन सक्सेना का बेटा राजकुमार मंगलवार सुबह 11 बजे गांव के सात बच्चों के साथ नकटिया नदी के किनारे शौच के लिए गया था। साथी बच्चों ने ग्रामीणों को बताया कि पैर फिसलने से राजकुमार छह फुट गहरे नाले में गिरकर डूब गया। मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसको नाले से निकाला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सूचना पर तहसीलदार प्रशांत अवस्थी टीम के साथ गांव पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न संकेतक, न ही सुरक्षा घेरा, गांवों के पास लापरवाही का डेरा
रायपुर हंस, गोविंदपुर, गजसिंहपुर, रुरिया समेत क्षेत्र के 10-15 गांवों को फरीदपुर से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से नकटिया नदी पर नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ओंकार सिंह के मुताबिक, पुल का निर्माण मई में शुरू हुआ था। नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था बिल्डटेक कंस्ट्रक्शन कर रही है। ठेकेदार खेमपाल गंगवार ने बताया कि अब तक 20-25 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से छह फुट गहरा नाला खोदा और नदी का बहाव उसकी ओर मोड़ दिया। बंबे से होकर उसमें पानी जाता था। तेज बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलभराव और तेज बहाव को देखते हुए संस्था ने मिट्टी का अवरोध बनाकर नाले का मुंह संकरा कर दिया, लेकिन नाले में पहले का पानी भरा रहा। उसी में डूबकर राजकुमार की जान चली गई।
ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि कार्यदायी संस्था ने नाले और आसपास के इलाके में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया था। बारिश में फिसलन भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने ठेकेदार से हादसे की आशंका जताई थी। इसके बावजूद बैरिकेडिंग नहीं की गई। लोगों ने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, तहसीलदार ने जेसीबी से नाले में मिट्टी डलवाकर उसको भरवाना शुरू कर दिया है। ठेकेदार ने संकेतक लगाए जाने और रस्सी का घेरा बनाए जाने का दावा तो किया, लेकिन मौके पर दोनों इंतजाम नदारद मिले।

वर्जन,
अगर बच्चे के परिजन ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा। - विदुषी सिंह, एसडीएम, फरीदपुर
नकटिया नदी रुरिया गांव में 60-70 साल पुराने पुल के सापेक्ष नया पुल निर्माणाधीन है। एक बालक नदी किनारे शौच करने गया था। नदी के बहाव का डायवर्जन तो मई में ही खत्म हो गया। अब पुल के ऊपरी हिस्से का काम चल रहा है। यह घटना पुल से 100 मीटर दूरी की है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। - राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed