{"_id":"657899497008e1fe9d09b16a","slug":"young-businessman-dies-in-road-accident-in-bareilly-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अटल सेतु पर तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट को मारी टक्कर, युवा कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अटल सेतु पर तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट को मारी टक्कर, युवा कारोबारी की मौत
Tue, 12 Dec 2023 11:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:06 PM IST
सार
शहर के युवा कारोबारी सिद्धार्थ चंद्र 10 दिसंबर की शाम बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। तभी अटल सेतु पर उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सिद्धार्थ चंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के युवा कारोबारी सिद्धार्थ चंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
सौ फुटा रोड स्थित संस्थान के मालिक सिद्धार्थ चंद्र सिटी सब्जी मंडी बिहारीपुर के निवासी थे। वह 10 दिसंबर की शाम अपनी बुलेट बाइक से घर की ओर आ रहे थे। चौपुला के अटल सेतु पर अयूब खान चौराहे की ओर से चढ़े, तभी पुल के ऊपर तिराहे पर चौकी चौराहा की ओर से आते हुए किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सिद्धार्थ बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और बेहोश हो गए।
विज्ञापन
किसी राहगीर ने उन्हें पहचान कर परिजनों को सूचना दी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम सिद्धार्थ का निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, मां, छोटे भाई और तीन बहनों को छोड़ गए। दिसंबर में सिद्धार्थ की शादी को एक साल हुआ था। शहर के कई सामाजिक संगठन के लोग और जनप्रतिनिधि उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिवार की अपील- अटल सेतु पर बने ब्रेकर
शोकाकुल भाई सिद्धार्थ चंद्र व उनके परिजनों का कहना है कि प्रशासन को अटल सेतु तिराहे पर तीनों साइड स्पीड ब्रेकर बनाने चाहिए ताकि वाहन तिराहे पर आकर धीमे हो जाएं। इससे ओवरस्पीड के कारण किसी और की जान न जाए।
शोकाकुल भाई सिद्धार्थ चंद्र व उनके परिजनों का कहना है कि प्रशासन को अटल सेतु तिराहे पर तीनों साइड स्पीड ब्रेकर बनाने चाहिए ताकि वाहन तिराहे पर आकर धीमे हो जाएं। इससे ओवरस्पीड के कारण किसी और की जान न जाए।