फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   You will not be able to take the excuse of illness for examination duty.

Bareilly News: परीक्षा ड्यूटी में नहीं चल पाएगा बीमारी का बहाना

Fri, 16 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
You will not be able to take the excuse of illness for examination duty.
बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हो रहा ड्यूटी चार्ट, वैध स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर ही मिलेगी छूट
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए शिक्षकों का ड्यूटी चार्ट तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इस बार बीमारी का बहाना नहीं चल पाएगा। वैध स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर ही ड्यूटी से छूट मिल पाएगी।
इस बार परीक्षा के लिए जिले में 130 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि कुल आवश्यकता से 20 प्रतिशत अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

20 प्रतिशत शिक्षकों को रिजर्व में रखा जाएगा। इससे यदि किसी केंद्र पर अचानक शिक्षकों की कमी होती है तो तत्काल वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकेगी। राजकीय और अनुदानित विद्यालयों के साथ-साथ निजी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक अपनी मर्जी से परीक्षा ड्यूटी से मना नहीं कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि ड्यूटी चार्ट जारी होने के बाद मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण बेहद कड़ाई से होगा। ड्यूटी से छूट केवल उन्हीं शिक्षकों को मिलेगी जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी वैध स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेंगे। बिना ठोस चिकित्सा आधार के ड्यूटी हटाना संभव नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed