{"_id":"68b60ccd6c1c62ff1f0531f8","slug":"you-will-get-half-the-subsidy-for-the-pond-cost-bareilly-news-c-4-1-bly1039-716589-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तालाब के लिए मिलेगी लागत की आधी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तालाब के लिए मिलेगी लागत की आधी सब्सिडी
विज्ञापन
बरेली। वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना में कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग की तरफ से लघु तालाब निर्माण को किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके तहत चयनित किसानों को तालाब खोदवाने के लिए लागत की आधी सब्सिडी मिलेगी। फिलहाल, विभाग को जिले के लिए कुल 54 तालाबों का लक्ष्य मिला है।
भूमि संरक्षण अधिकारी (बीएसए) डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत चयनित किसानों को तालाब निर्माण कराने के लिए कुल धनराशि का 50 प्रतिशत अधिकतम 52,500 रुपये सब्सिडी के रूप में मिलेगी। यह राशि संबंधित किसानों को दो किस्तों में मिलेगी।
कच्चा कार्य पूरा होने पर प्रथम किस्त में 75 प्रतिशत धनराशि 39,375 रुपये और दूसरी किस्त के 13,125 रुपये, जब तालाब का पक्का कार्य पूरा होगा तो दिए जाएंगे। संपूर्ण अनुदान राशि किसान के खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। बीएसए डाॅ. शर्मा ने बताया कि खेत तालाब योजना में किसानों का चयन ऑनलाइन पंजीकरण और प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर होगा।
विज्ञापन
योजन में सभी वर्ग एवं जाति के किसानों को लाभ मिलेगा। संवाद