{"_id":"6a7247011e4c3556160a33eb","slug":"you-will-be-able-to-avail-39-services-of-the-transport-department-from-the-comfort-of-your-home-bareilly-news-c-4-bly1015-939010-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर बैठे ले सकेंगे परिवहन विभाग की 39 सेवाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर बैठे ले सकेंगे परिवहन विभाग की 39 सेवाओं का लाभ
Wed, 05 Aug 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग ने नागरिकों को अधिक सरल, पारदर्शी व समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए विभाग की 39 ऑनलाइन सेवाओं को ऑटो अप्रूवल मोड में संचालित किया गया है।
इससे आवेदकों को आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। आधार प्रमाणीकरण के बाद आवेदन स्वत: स्वीकृत हो जाएंगे और सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन मिल सकेगा।
परिवहन विभाग वर्तमान में 58 सेवाओं में से फेसलेस मोड में आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से कुल 52 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। 13 सेवाएं पहले से फेसलेस हैं। अब 39 और को ऑटो अप्रूवल मोड में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें सारथी पोर्टल के 27 व वाहन पोर्टल से जुड़े 12 कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
ऑटो अप्रूवल के तहत सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस, डुप्लीकेट एवं नवीनीकरण ड्राइविंग लाइसेंस, पते और नाम में संशोधन, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, मोबाइल नंबर अपडेट, पीएसवी बैज, डिफेंस डीएल होल्डर्स के लिए लाइसेंस सहित 27 सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, वाहन पोर्टल पर डुप्लीकेट आरसी, आरसी में पता परिवर्तन, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, एनओसी, विशेष परमिट, डुप्लीकेट परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, एचपी टर्मिनेशन और एचपी एडिशन समेत 12 सेवाएं ऑटो अप्रूवल मोड में संचालित की जा रही हैं।
...................
विभाग के पास यह सेवाएं ही हैं संचालित :
छह सेवाएं जो बची हैं, उनमें नए वाहनों का पंजीयन, नए वाहनों का अस्थायी पंजीयन, व्यवसाय प्रमाणपत्र, नए वाहनों का परमिट, परमिट का नवीनीकरण, प्राधिकार प्रमाणपत्र का नवीनीकरण शामिल है।
वर्जन:
परिवहन विभाग की फेसलेस सेवाओं व आधार प्रमाणीकरण का लाभ लोग स्वयं अथवा किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर ले सकते हैं। आरटीओ कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। नई कवायद से उपभोक्ताओं को व्यर्थ की दौड़भाग से निजात मिलेगी। -पंकज सिंह, आरटीओ प्रशासन