फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   You didn't speak... your friend spoke.

Bareilly News: तू नहीं बोलदी... तेरा यार बोलदा

Fri, 06 Mar 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
You didn't speak... your friend spoke.
बरेली। कहदे डीसी वी सेल्यूट ओहनु मारदा...पैराच थानेदार रोलदा, तू नहीं बोलदी...न बोलदी, तेरा यार बोलदा। पंजाबी गीत पर जब बरेली के कप्तान के कदम थिरके तो साथी अफसरों से लेकर मातहत तक दंग रह गए।
विज्ञापन

एडीजी आवास पर एसएसपी अनुराग आर्य के साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों ने जमकर मस्ती की। आवास के बाहर मुस्कान बैंड ने धुन बजाई तो अंदर डीजे के गीतों से होली का ऐसा जुनून चढ़ा जो वर्दीवाले सुधबुध खो बैठे।
विज्ञापन

बुधवार को जनता की सेवा में लगकर शांतिपूर्वक होली का त्योहार कराने वाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को होली मनाई। पुलिस लाइन से शुरू हुआ होली का उल्लास अफसरों के बंगलों से होता हुआ एडीजी जोन के बंगले पर समाप्त हुआ। वहां एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य ने होली गीतों पर नृत्य करके समां बांध दिया। इस कड़ी में काले घने बालों का बिग लगाए और लाल टीशर्ट पहने एसएसपी अनुराग आर्य का अंदाज देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी यातायात अकमल खान आदि कई अधिकारियों ने होली के गीतों पर ठुमके लगाए। आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा व अंजना दहिया के साथ अंशिका वर्मा की जुगलबंदी ने भी लोगों को कदम थिरकाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed