{"_id":"60c64c288ebc3e99b62ca5ab","slug":"you-also-save-someone-s-life-come-to-donate-blood-today-bareilly-news-bly4496627145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी किसी की जान बचाएं आज रक्तदान करने जरूर आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी किसी की जान बचाएं आज रक्तदान करने जरूर आएं
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में आज जिला अस्पताल ब्लड बैंक में लगेगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन
सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा शिविर, सभी रक्तदाताओं को मिलेगा डोनेशन सर्टिफिकेट
बरेली। कोरोना महामारी में ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में तमाम रोगियों की जान को संकट पैदा हो गया है। खून की कमी को दूर करने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में सोमवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदाता के ब्लड ग्रुप के साथ ही, शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन आदि जांचें मुफ्त की जाएंगी। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और दुर्घटनाग्रस्त गंभीर मरीजों की जान को कोई संकट न हो, इसके लिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर का सुबह 10 बजे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और जिला अस्पताल के सीएमएस एडीएसआईसी डॉ. सुबोध शर्मा औपचारिक उद्घाटन करेंगे। शिविर में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इसके लिए मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि भी महादानियों को मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
रक्तदान से रक्तदाता को भी होते हैं फायदे
रक्तदान से न सिर्फ आप किसी की जान बचाने का पुण्य कमा सकते हैं बल्कि अपने शरीर के लिए तमाम फायदे अर्जित कर सकते हैं। ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी मनोज ने बताया कि रक्तदान से शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है। रक्तदान से पहले और बाद में तमाम मुफ्त जांचें होने से एचआईवी, एचवीएसजी, एचसीबी, वीडीआरएल, मलेरिया आदि का पता चलता है। इसे गोपनीय रखा जाता है। किसी भी बीमारी की जांच में पुष्टि होने पर सिर्फ रक्तदाता को ही जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन कर सकते हैं और कौन नहीं कर सकते रक्तदान
ब्लड बैंक की ज्योति ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति, जिसका हीमोग्लोबिन 12.5 प्रतिशत और वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा हो, वह रक्तदान कर सकता है। कोरोना वैक्सीन लगवाने और कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 दिन बाद रक्तदान किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एनीमिया, कैंसर, टीबी, किडनी, हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव, लिवर के मरीज, कई दिनों से एंटीबॉयोटिक या एस्प्रिन का सेवन करने वाले, गर्भवती महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकती हैं।
इंसुलिन न लेने वाले डायबिटिक भी करें रक्तदान
आमतौर पर धारणा है कि शुगर पीड़ित रक्तदान नहीं कर सकते। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रविश अग्रवाल ने बताया कि यह भ्रम है कि डायबिटिक रक्तदान नहीं कर सकते हैं। ऐसा तभी होता है जब व्यक्ति इंसुलिन पर निर्भर हो। अगर किसी का शुगर लेवल 225 तक है और वह इंसुलिन नहीं लेता है तो रक्तदान कर सकता है। कहा, धन पवित्र सेवा करि, तन पवित्र करि रक्तदान, इसलिए लोगों को रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर
बरेली। आईएमए ब्लड बैंक में रविवार को ऋतिक अरोरा ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें बड़ी तादाद में युवाओं और उम्रदराज लोगों ने भागेदारी की। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तक 78 लोग रक्तदान कर चुके थे। शिविर के आयोजन में वंश गुप्ता, नितिका गौर, हर्षदीप जग्गी, तरुष राज आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो
आईएमए का रक्तदान सप्ताह आज से
बरेली। आईएमए रक्तदान सप्ताह मनाएगा। इसकी शुरूआत सोमवार को विश्व रक्तदाता दिवस से होगी। इस दौरान 14 से 20 जून तक आईएमए ब्लड बैंक के ग्राउंड फ्लोर के हॉल में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। प्रत्येक रक्तदाता को उपहार दिए जाएंगे। नियमित रक्तदाता सम्मानित होंगे। आईएमए सचिव डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं से खुद पर कोविड की नकारात्मकता हावी न होने देने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा शिविर, सभी रक्तदाताओं को मिलेगा डोनेशन सर्टिफिकेट बरेली। कोरोना महामारी में ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में तमाम रोगियों की जान को संकट पैदा हो गया है। खून की कमी को दूर करने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में सोमवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा