फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yogi's road show, requested the public - once again give a chance

UP Assembly Election 2022 : योगी का रोड शो, जनता से किया अनुरोध- एक बार फिर दें मौका

Sat, 12 Feb 2022 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 02:25 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने शहर में तिलक इंटर कॉलेज से पटेल चौक तक किया रोड शो। कहा- जैसे 2017 में साथ दिया वैसे ही फिर दीजिए, पूरे प्रदेश में विकास होगा।

विज्ञापन
Yogi's road show, requested the public - once again give a chance
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आप एक बार फिर मौका दीजिए। एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। विकास की छड़ी प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी और बुलडोजर माफिया को ध्वस्त करेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम बरेली में रोडशो कर रहे थे। तिलक इंटर कॉलेज से पटेल चौक तक करीब सवा घंटे तक चले रोड शो के समापन पर योगी ने पटेल चौक पर करीब पांच मिनट कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया था। बरेली में सभी नौ सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा की सरकार बनी। बरेली वालो- एक बार फिर आपको उसी तरह आशीर्वाद देना है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल की। बरेली में पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। कानून का राज रहा है और पूरे प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध किया कि एक बार फिर मौका दीजिए तो एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। एक हाथ आपके लिए विकास करेगा तो दूसरा हाथ माफिया पर बुलडोजर चलाएगा। कहा कि प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन, टैबलेट दिए गए हैं। सरकार आने पर दो करोड़ युवाओं को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बरेली के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, बंटी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोड शो का जगह-जगह हुआ स्वागत 
मुख्यमंत्री का रोड शो करीब दो घंटे देरी से सात बजे तिलक इंटर कॉलेज से शुरू हुआ। रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री साहूकारा, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, जिला अस्पताल रोड के रास्ते, कोतवाली के सामने से नावल्टी चौराहा, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों और छतों पर खड़े लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के चेहरे पर गिर रहे फूलों को रोकने के लिए दो सुरक्षाकर्मी शील्ड लगाए रहे। रोडशो में साउंड रथ, डीजे रथ के आगे एक और रथ चल रहा था, इस पर पार्षद अविनेश त्यागी भगवा वस्त्रों में योगी स्टाइल में सवार थे। 


पुलिस से भिड़े भाजपाई
मुख्यमंत्री के रथ के आगे सुरक्षा व्यवस्था संभाले पुलिसकर्मी एक घेरा बनाए हुए थे। वे रथ के आसपास जमा हो रही भीड़ को हटा रहे थे। इसी दौरान जिला अस्पताल रोड पर कुछ भाजपाई न हटने की बात कहकर पुलिस कर्मियों से उलझ गए और वहीं सड़क पर बैठ गए। बाद में कुछ वरिष्ठ पार्टी जनों ने उन्हें समझा बुझाकर उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed