फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yes i'm exactly what you thought

हां मैं बिल्कुल वैसी हूं.. जैसा तुमने सोचा था

Thu, 30 Apr 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Yes i'm exactly what you thought
कोरोना संक्रमित युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शव देखकर बदहवास हुई बीवी ने अस्पताल में गाया पहली मुलाकात का गाना
विज्ञापन

वीडियो किया वायरल- अस्पताल में ही हुई थी पहली मुलाकात भी, कई आरोप भी लगाए

बरेली। संक्रमित झोलाछाप युवक की मौत की खबर मिलते ही बदहवास हुई उसकी बीवी ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इसी दौरान उसे जब दूर से उसके पति का चेहरा दिखाया गया तो जज्बाती अंदाज में उसने रोते हुए उसने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करने के साथ कोरोना संक्रमण की पुष्टि से पहले घर पर बच्चों और अपने साथ गुजारे लम्हों का वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल भी कर दिया।
वीडियो में संक्रमित युवक की पत्नी यह कहते हुए दिख रही है कि अस्पताल के लोग उन दोनों को अलग करना चाहते हैं और उसे कहीं ले जाकर डाल देना चाहते हैं। कोई उससे पूछे कि उसके दिल पर क्या गुजरी है। एक-एक पल उसने उसके बिना कैसे गुजारा है। परिवार के लोगों ने जब उसे वहां से अलग हटाने की कोशिश की तो बोली- मुझे उनसे थोड़ी बातें कर लेने दो, हो सकता है मेरी बातें सुनकर वह उठकर मेरे पास आ जाएं। क्योंकि बीवी ही पति के सबसे ज्यादा करीब होती है।
विज्ञापन

शव से मुखातिब होकर बोली, लोग कह रहे हैं कि तुम्हें कोरोना हुआ है, ये सब पागल हैं क्योंकि अगर तुम्हें कोरोना हुआ होता तो मुझे भी होता। बच्चे तुम्हारी गोद में बैठकर खेले थे, खाना खाया था, उन्हें तो कोरोना नहीं हुआ। चंद पल खामोश होकर उसने पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए गाना भी गाया, तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती.. नजारे हम क्या देखें और चांद सी महबूबा हो ऐसा कब ऐसा मैने सोचा था, हां मैं बिल्कुल वैसी हूं जैसा तुमने सोचा था। उसने कहा कि पहली बार हम लोग अस्पताल में ही मिले थे, तभी उन्हें मुझसे मोहब्बत हो गई। इन्होंने अपने पापा को मेरे घर भेजा था। चांद सी महबूबा हो मेरी गीत गाकर भी सुनाया था। फिर हमारा रिश्ता तय हुआ और हमारी शादी हो गई। ये अक्सर पुराने गीत सुनते थे और इन्हें बेहद पसंद भी थे। करीब तीन मिनट 51 सेकंड के वीडियो ही रिकॉर्ड हो सका। जिसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed