{"_id":"691a3bf120a795780d0eacd9","slug":"yellow-house-won-the-match-by-four-runs-and-captured-the-trophy-bareilly-news-c-4-vns1074-767812-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार रनों से मुकाबला जीतकर यलो सदन ने कब्जाई ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार रनों से मुकाबला जीतकर यलो सदन ने कब्जाई ट्रॉफी
विज्ञापन
बरेली। रोहिलास इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में विद्यालय के चार सदनों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में यलो सदन ने रेड सदन को चार रनों से पराजित कर विजेता का तमगा हासिल किया।
फाइनल में रेड सदन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। यलो हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में आठ विकेट खोकर 86 रन बनाए। जमीर नवाब ने सात गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। रेड सदन के अदनान खान को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दो ओवरों में 12 रन खर्च कर तीन विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड सदन की टीम आठ ओवरों तीन विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी। यलो सदन की ओर से शिवम ने दो विकेट लिए। इससे पूर्व हुए मुकाबलों में यलो सदन ने ग्रीन सदन को पराजित कर फाइनल में प्रेवश किया।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला ब्लू और रेड के बीच हुआ। अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में रेड हाउस विजेता बना। स्कूल के चेयरमैन, डायरेक्टर व प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। क्रिकेट टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया गया। संवाद