{"_id":"6773148ce917e027820f6dc5","slug":"yellow-bricks-found-at-construction-site-seized-notice-to-contractors-bareilly-news-c-4-lko1064-551852-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निर्माण स्थल पर मिलीं पीली ईंटें जब्त, ठेकेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निर्माण स्थल पर मिलीं पीली ईंटें जब्त, ठेकेदारों को नोटिस
विज्ञापन
बरेली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की बैठक से पहले निर्माण विभाग के अभियंताओं ने ठेकेदारों को कार्रवाई घेरे में लिया है। स्थलीय निरीक्षण में सामने आईं पीली ईंटें जब्त कर ली गईं। अभियंताओं ने दो फर्मों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाने की संस्तुति की है।
नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने के सवाल पर सोमवार को बैठक बुलाकर समीक्षा की। अभियंताओं ने बैठक से पहले मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सहायक अभियंता मुकेश शाक्य ने नगर निगम परिसर में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। वहां मिलीं पीली ईंटों को जब्त कर फर्म वीके कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी करने की संस्तुति की।
सहायक अभियंता पंकज कुमार रस्तोगी ने किला क्षेत्र में निर्माणाधीन मार्ग देखे। मलबा डालकर सड़क बनाई जा रही थी। फर्म सत्य साईं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जेई वीर प्रताप पटेल ने बताया कि रविवार को मॉडल टाउन में नाली निर्माण में पीली ईंटों के इस्तेमाल पर राजीव ट्रेडर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई है। अमर उजाला ब्यूरो