फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yellow alert for two days of rain in Bareilly

Weather News: बरेली में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

Mon, 02 Jun 2025 06:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 06:31 AM IST
सार

बरेली में दो और तीन जून को बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Yellow alert for two days of rain in Bareilly
मौसम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने बरेली जिले में दो दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिन बाद बृहस्पतिवार से विक्षोभ की सक्रियता कम होने पर बादल छंटने और तेज धूप का अनुमान जताया है। रविवार रातभर बादल छाए रहे, लेकिन उमस और गर्मी बरकरार रही। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से अरब सागर की आर्द्र हवा का प्रवेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इससे घने बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। दो और तीन जून को तेज बारिश के बाद चार जून से हवा की दिशा बदलेगी। इससे बादल छंटेंगे। पांच जून यानी बृहस्पतिवार से आसमान साफ होगा। तेज धूप निकलने और उमस हावी होने का अनुमान है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। अपराह्न तीन बजे के बाद घने बादल छाए। जिले के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed