फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yellow alert for three days of rain

Bareilly News: तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट

Wed, 27 Aug 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for three days of rain
बरेली। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर तीन दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को रात भर जारी रही हल्की, तेज बारिश से रात में उमस से राहत मिली। मंगलवार को सुबह बादल छाए पर तेज हवा चलने से बारिश नहीं हुई। तेज धूप निकली पर बेअसर रही।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार रात करीब दो बजे के बाद रिमझिम शुरू हुई। फिर हल्की, तेज बारिश रात भर होती रही। सुबह उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवा चली और बादल छंटने से धूप निकली। दिन भर बादल और धूप आती-जाती रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बारिश होगी। दिन के तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed