{"_id":"5f7b80408ebc3e9bcc42c4b0","slug":"yash-hirani-passed-the-jee-examination-with-1278-rank-bareilly-news-bly422215042","type":"story","status":"publish","title_hn":"यश हिरानी ने 1278 रैंक के साथ उत्तीर्ण की जेईई की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यश हिरानी ने 1278 रैंक के साथ उत्तीर्ण की जेईई की परीक्षा
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ यश हिरानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कोहाड़ापीर के आशुतोष गंगवार को पहले ही प्रयास में मिली 2391 रैंक
विज्ञापन
बरेली। आईआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2020 का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। शहर के कई छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब ये छात्र देश भर के आईआईटी संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसमें जनकपुरी में रहने वाले यश हिरानी को देश भर में 1278वीं रैंक मिली है।
जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों के लिए जेईई एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर को जारी की गई थी। देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 1.6 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था। दो पालियों में होने वाली जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अब देश भर के आईआईटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सोमवार को सुबह करीब दस बजे इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें जनकपुरी में रहने वाले आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनोज हिरानी के बेटे यश हिरानी को देश भर में 1278 वीं रैंक मिली है। यश ने हार्टमन कॉलेज से हाईस्कूल 97.2 और दिल्ली के एलबीएस पब्लिक स्कूल से 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनका यह पहला प्रयास था। यश ने बताया कि कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में जाना चाहते हैं।
कोहाड़ापीर के रहने वाले आशुतोष गंगवार ने पहले प्रयास में ही 2391 रैंक प्राप्त की है। आशुतोष ने इसी वर्ष राधा माधव पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। जेईई मेंस में उनकी 97.23 परसेंटाइल थी। इसके अलावा मेडिट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के छात्र पल्लव वार्ष्णेय की 3570, वंश कुदेशिया की 3936, प्रियांशु गुप्ता की 5908, मयंक उप्रेती की 6965, श्रेयांश अग्रवाल की 7852, दिव्यांश वर्मा की 9595, अर्चित नारायन की 10057, आशुतोष गंगवार की 11987, तूलिका शुक्ला की 12113, सिद्धांत गंगवार की 12134, अजय खंडूरी की 12134, अंश सिंह की 15664 और अशोक मल्होत्रा की 16306 रैंक आई है। डायरेक्टर विशाल वार्ष्णेय और शिक्षक विपुल गोविल व संतोष वर्मा ने उन्हें बधाई दी है।