{"_id":"6450c7d9a5982f3e2f0cf8d7","slug":"wrote-suicide-note-and-mentha-trader-shot-himself-in-budaun-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उधार में फंसे पांच करोड़: सुसाइड नोट लिख व्यापारी ने खुद को मारी गोली, पति को लहूलुहान देख गश खाकर गिरी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार में फंसे पांच करोड़: सुसाइड नोट लिख व्यापारी ने खुद को मारी गोली, पति को लहूलुहान देख गश खाकर गिरी पत्नी
Tue, 02 May 2023 01:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 May 2023 01:59 PM IST
सार
बदायूं में मेंथा व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें रुपयों की उधारी का जिक्र है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है।
विज्ञापन
व्यापारी की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास मेंथा व्यापारी ने सोमवार को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की उधार की रकम न मिलने के कारण आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र है।
बदायूं के इंदिरा चौक इलाके में उझानी निवासी व्यापारी संजय गुप्ता उर्फ अप्पू की मौत की सूचना के बाद उनके घर पर मातम पसर गया। पुरानी अनाज मंडी समेत आसपास इलाके में लोगों की जुबां से यही सुनने को मिला कि अप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, लेकिन मौके पर सुसाइड नोट मिलने के बाद लोगों को आत्महत्या किए जाने का पता चला।
विज्ञापन
परिवार की महिलाओं की ओर से उसे यही बताया गया कि अप्पू के गोली तो लगी है, लेकिन वह ठीक है। गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के शोर के बीच कुनबे के लोग भी बदायूं चले गए। चाचा सर्वेश गुप्ता ने बताया कि अप्पू खुद को गोली मार लेंगे, किसी को सहज विश्वास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
बदायूं के इंदिरा चौक इलाके में उझानी निवासी व्यापारी संजय गुप्ता उर्फ अप्पू की मौत की सूचना के बाद उनके घर पर मातम पसर गया। पुरानी अनाज मंडी समेत आसपास इलाके में लोगों की जुबां से यही सुनने को मिला कि अप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, लेकिन मौके पर सुसाइड नोट मिलने के बाद लोगों को आत्महत्या किए जाने का पता चला।
विज्ञापन
पिता रह चुके हैं नगर पालिका के सदस्य
अप्पू का पूरा परिवार भदवारगंज मोहल्ले की पुरानी अनाज मंडी में रहता है। पिता गल्ला व्यापारी महेंद्र गुप्ता नगर पालिका परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी तीन संतान में छोटे बेटे अप्पू के दो बच्चों में बेटा राघव (13) और आठ साल की बेटी राधिका हैं। पत्नी रुचि गुप्ता को अप्पू के गोली लगने की सूचना मिली तो वह गश खाकर फर्श पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
परिवार की महिलाओं की ओर से उसे यही बताया गया कि अप्पू के गोली तो लगी है, लेकिन वह ठीक है। गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के शोर के बीच कुनबे के लोग भी बदायूं चले गए। चाचा सर्वेश गुप्ता ने बताया कि अप्पू खुद को गोली मार लेंगे, किसी को सहज विश्वास नहीं हो पा रहा है।
बताते हैं कि तीन-चार साल पहले मेंथा व्यापार में उन्हें काफी घाटा हो गया था। बकाया को लेकर उन पर व्यापारियों का दबाव बढ़ा तो पिता महेंद्र गुप्ता ने सभी व्यापारियों का बकाया चुकता कर दिया था। यहां तक कि महेंद्र को कृषि योग्य जमीन भी बेचनी पड़ गई थी। इसके बाद अप्पू ने फिर से खुद का व्यापार जमा लिया था।
हमेशा साथ रखते थे लाइसेंसी पिस्टल
बताया तो यहां तक जा रहा है कि कुछ लोगों पर अब अप्पू का ही बकाया था। परिजन फिलहाल सुसाइड नोट को लेकर ज्यादा नहीं बता पा रहे हैं। मृतक अप्पू के चाचा सर्वेश ने बताया कि उसके पिता ने दो-तीन बार फोन पर कॉल की थी, लेकिन अप्पू का फोन नहीं उठा तो वह खुद ही बदायूं चले गए थे। उन्होंने अप्पू का शव कमरे में पड़ा देखा, तभी पुलिस को बुलाया गया। वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल हमेशा साथ रखते थे।
बरेली, उझानी और शहर के व्यापारियों पर थी पांच करोड़ से ज्यादा की उधारी
मेंथा व्यापारी संजय गुप्ता ने अपने सुसाइड नोट में कई व्यापारियों पर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की उधारी होने की बात लिखी है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि बरेली के रहने वाले व्यापारी, जिसका मकान इंदिरा चौक पर है उस पर साढ़े चार करोड़, उझानी और बरेली के अन्य व्यापारियों पर भी 20 से 30 लाख रुपये बकाया होने की बात लिखी है। पैसा वापस न मिलने की वजह से वह परेशान थे, इस बात का जिक्र भी सुसाइड नोट में है।