फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wrong names should not be added to voter list, eligible persons should not be left out: DM

मतदाता सूची में गलत नाम ने जुड़े, पात्र व्यक्ति छूटने न पाएं : डीएम

Wed, 27 Aug 2025 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Wrong names should not be added to voter list, eligible persons should not be left out: DM
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन


बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची तैयार करने में विशेष सतर्कता बरती जाए। कोई गलत नाम जुड़ने न पाए। सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो। सभी एसडीएम, बीडीओ और अन्य अधिकारी फील्ड में जब भी जाएं बीएलओ के काम की जांच जरूर करें।
यह निर्देश जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 के संबंध में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ 19 अगस्त से 29 सितंबर तक अपनी तैनाती स्थल के घर-घर जाकर गणना का काम अवश्य करें। यदि कोई शिकायत आती है तो उसका त्वरित निस्तारण भी करें।
विज्ञापन

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि जिले में 1687 बीएलओ और 202 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि ई-बीएलओ एप जरूर डाउनलोड करें। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि ई-बीएलओ एप पर जनपद में सबसे अधिक फीडिंग करने वाले आठ बीएलओ को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी बीएलओ को ई-बीएलओ एप पर काम करने के लिए 200 रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed