फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wrestling trials conducted on gymnastics mats

Bareilly News: जिम्नास्टिक के गद्दों पर कराए कुश्ती के ट्रायल

Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Wrestling trials conducted on gymnastics mats
- विश्वविद्यालय से मैट लेकर कराते हैं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिम्नास्टिक के गद्दों पर कुश्ती के ट्रायल कराए गए। खिलाड़ियों ने अपना चयन सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाया, पर क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। खिलाड़ियों की मूल प्रतिभा को नजरअंदाज करते हुए किसी तरह चयन की प्रक्रिया तो पूरी कर ली गई, लेकिन स्टेडियम की वयवस्था भी बेनकाब हो गई।


स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तर के चयन बुधवार को किए गए। स्टेडियम में काफी समय से कुश्ती के कोच और इस खेल से संबंधित उपकरण उपलब्ध नहीं है। खिलाड़ियों के चयन के लिए विभाग एसोसिएशन के कोच पर निर्भर है। सरकार की ओर से खेल सुविधाओं के लिए हर साल बजट जारी किया जाता है, लेकिन विभाग लंबे समय से विश्वविद्यालय से कुश्ती मैट उधार ले रहा है। ट्रायल के दौरान कई बार खिलाड़ी चोटिल होने से बचे। इस अव्यवस्था के खिलाफ खिलाड़ी भले ही मुखर नहीं हो सके, पर उनका मौन ही पूरी व्यथा बयां कर गया। संवाद
विज्ञापन

---
कोच न होने के कारण मैट उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए मौजूदा व्यवस्था के अनुसार ट्रायल कराएं गए है। - जितेंद्र यादव, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed