{"_id":"69f128fdbca3781fd704e1ac","slug":"worship-of-god-is-a-symbol-of-faith-devotion-and-devotion-bareilly-news-c-4-bly1053-873632-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आस्था, समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है देव पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आस्था, समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है देव पूजन
Wed, 29 Apr 2026 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
श्री श्यामा श्याम रसिक परिवार की ओर हरि मंदिर मॉडल टाउन में श्रीमद्भागवत कथा से पहले मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। सुबह श्री रामायण मंदिर में महिलाएं सिर पर कलश रख कर निकली। बैंडबाजे के साथ निकली शोभायात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की गई व जयकारे लगाए। मंदिर से शुरू हुई यात्रा आसपास के कॉलोनी में होते हुए हरि मंदिर में आकर संपन्न हुई। शाम को श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित रवींद्रनाथ शास्त्री महाराज ने कहा कि देवपूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण एवं आस्था का प्रतीक है, जो जीवन में शुद्धता एवं सद्भावना का संचार करती है। कथा के अंत में आरती व प्रसाद वितरण किया गया। कथा में संजीव अरोड़ा, रितेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, मनीष रस्तोगी, शोभित अग्रवाल, राहुल जौहरी, अशोक अवस्थी, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन