फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worse from heat and humidity , people were bathed in sweat

गर्मी और उमस से बुरा हाल, पसीने से नहा गए लोग

Sat, 04 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 04 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को गर्मी और उमस से बुरा हाल हो गया। लोग पसीने से नहा गए। हवा चल नहीं रही थी, नमी बढ़ने से और दिक्कत हुई। कू लर और पंखाें का भी दम निकल गया। हालांकि अधिकतम तापमान में अभी भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से केरल में मानसून पहुंच गया है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून एक माह में सक्रिय होगा। इससे पहले प्री मानसून की बौछार राहत दे सकती हैं। बरेली में पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अब गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। सूरज की तपिश कम है, लेकिन उमस ज्यादा है। मौसम विभाग ने नौ जून को बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस पर है। आद्रता 40 फीसदी से अधिक बताई गई है, इससे उमस बढ़ गई है। 
विज्ञापन

- डीडी पुरम और कोहाड़ापीर लाइन ठप
शुक्रवार को डीडी पुरम और कोहाड़ापीर लाइन ठप हो गई। सुबह से शाम तक इस स्टेशन से जुड़े सभी फीडर बंद रहे। बताया जा रहा है कि बीएसएनएल एक्सचेंज के पास पेड़ की डाल गिरने से लाइन प्रभावित हुई। शाम तक यहां सप्लाई शुरू न होने से लोग बिलबिला गए। दोनों स्टेशन बंद होने से मंडी समिति, मॉडल टाउन, कीर्तिनगर, डीडी पुरम, राजेंद्रनगर, ब्रजलोक कालोनी, प्रभातनगर, प्रेमनगर, भूड़, सैनिक कालोनी, बानखाना, कोहाड़ापीर इलाकाें में बिजली नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed