फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worried about every vote... SP remained firm

Bareilly News: हर वोट की फिक्र... अंतिम पल तक डटे रहे सपाई

Wed, 05 Jun 2024 04:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Worried about every vote... SP remained firm
बरेली। अरे भाई... किधर जा रहे हैं? जल्दी आइयेगा, हमें एकदम मुस्तैद रहना है। अखिलेश भैया ने कहा है आखिरी सांस तक जुटे रहें। परसाखेड़ा में मतगणना स्थल के पास सपा कार्यकर्ताओं के ये शब्द गूंजते रहे। वह पूरे जोश के साथ अपने प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे थे।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे वहां बैठा कार्यकर्ता जैसे ही उठा, दूसरे ने टोक दिया, जल्दी आना भाई। यहीं रहना है और एक-एक वोट का हिसाब रखना है। हमें इसका जवाब ऊपर तक देना है। दरअसल, सपा व कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अपने प्रत्येक कार्यकर्ता से मतगणना स्थल पर जुटने का आह्वान किया था। उनके निर्देशों को देखते हुए ही सपा कार्यकर्ता मुस्तैदी बनाए हुए थे। हालांकि, अपराह्न तीन बजे तक तस्वीर साफ हो गई। अंत में विपक्ष के कार्यकर्ताओं ने भी ईवीएम को सही ठहराया।
विज्ञापन




''ईवीएम बेवफा है''

मतगणना स्थल से दूर छांव में खड़े श्रीपाल बोले- भैया ईवीएम बेवफा है। कई चुनावों में इसने धोखा दिया है। जब उनसे यह सवाल किया गया कि अगर आपका प्रत्याशी जीता तो क्या कहेंगे? इसपर उनका जवाब था कि भैया कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है। जनता ने भी साथ दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती में फीकी पड़ी तरबूज की मिठास
मतगणना स्थल से एक किलोमीटर दूर तरबूज बेच रहे संजू पाल बोले, प्रशासन की सख्ती की वजह से इस बार बिक्री नहीं हो पा रही है। पहले यहां आने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा होती थी। इस वजह से फल बेचकर आसपास के गांवों के लोगों की आमदनी भी अच्छी हो जाती थी। मतगणना जैसे पर्व के लिए 17 क्विंटल तरबूज लाए थे। बिक्री शून्य के बराबर रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed