{"_id":"6ad149b0b392902e3903a6b4","slug":"world-spine-day-today-the-reel-is-messing-up-your-spine-bareilly-news-c-4-bly1015-988772-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्पाइन दिवस आज : रील बिगाड़ रही रीढ़ का गेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्पाइन दिवस आज : रील बिगाड़ रही रीढ़ का गेम
विज्ञापन
बरेली। गलत पाश्चर, बढ़ता स्क्रीन टाइम, शारीरिक सक्रियता की कमी, घंटों एक ही पोज में रील देखने और ऑनलाइन गेम खेलने से किशोरों और युवाओं की रीढ़, कमर व पीठ में दर्द बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गंगवार के अनुसार, गर्दन झुकी और पीठ मुड़ी होने से मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है। ओपीडी में रोजाना इस तरह के 200-300 मरीज आ रहे हैं। इनमें 20 फीसदी मरीजों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है।
डॉ. दिनेश के मुताबिक, परामर्श के दौरान ये युवा मरीज रीढ़ में अचानक दर्द होने की शिकायतें कर रहे हैं। पहले 40 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों को यह दिक्कत होती थी, लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, तीन माह में 1874 मरीज इलाज कराने आए। इनमें 432 युवा मरीज भी शामिल हैं, जो रीढ़ संबंधी बीमारियों से ग्रसित होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर फिजियोथेरेपी करा रहे हैं।
ज्यादा कसरत भी पड़ सकती है भारी
सही तकनीक और तैयारी के बिना जिम में भारी वजन उठाना नुकसानदेह हो सकता है। अचानक कठिन व्यायाम शुरू करने और गलत तरीके से झुककर सामान उठाने से कमर की मांसपेशियों और रीढ़ पर चोट का जोखिम बढ़ जाता है। काफी समय तक आरामतलब दिनचर्या के बाद अचानक भारी कसरत करना भी परेशानी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
बीमारियों में सतर्कता जरूरी
जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग प्रभारी डॉ. निकुंज शर्मा ने बताया कि प्रतिमाह करीब 600 मरीज थेरेपी ले रहे हैं। इनमें 20-25 फीसदी मरीज युवा हैं, जो कमर और पीठ दर्द, स्लिप डिस्क, स्पाॅन्डलाइटिस और रीढ़ से जुड़ी अन्य समस्याओं से परेशान हैं। लगातार दर्द, सुबह उठने पर अकड़न या पैर में झनझनाहट होने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
पीठ दर्द से परेशान होकर करा रहे थेरेपी
दोहना निवासी 27 वर्षीय यश जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में इलाज करा रहे हैं। बताया कि एक माह पहले उनके पीठ से लेकर सिर तक अचानक से दर्द हुआ। जांच कराने पर पता चला कि उन्हें सर्वाइकल स्पाइन की दिक्कत है। यश ने बताया कि वह रात में बेड पर घंटों मोबाइल फोन में रील देखते थे और तीन-चार तकिया का उपयोग कर रहे थे।
अचानक शुरू हुआ कमर दर्द
सुभाषनगर निवासी 22 वर्षीय निखिल भी दो माह से फिजियोथेरेपी करा रहे हैं। लगातार कमर दर्द के चलते जांच कराई तो पता चला कि उन्हें सियाटिका की दिक्कत है। उन्होंने बताया कि सोते समय कई तकियों का प्रयोग और जिम में अधिक वजन उठाने के बाद दर्द होना शुरू हुआ। हालांकि, जिम में वजन उठाने के दौरान प्रशिक्षक से सलाह ली थी।
इन बातों का रखें ध्यान
- बैठने या खड़े होने के दौरान हमेशा पीठ सीधी रखें।
- कंधों को पीछे की ओर रखें और पेट की मांसपेशियों को सिकोड़ें।
- कुर्सी पर बैठते समय पैरों को जमीन पर रखें। हवा में लटकाकर या एक पर एक पैर चढ़ाकर न बैठें।
- शरीर के वजन के नियंत्रित रखें, वजन बढ़ने से रीढ़ पर दबाव बढ़ सकता है।
- एक ही मुद्रा में लंबे समय तक मोबाइल फोन चलाने और टीवी देखने से बचें।