फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Workshop team wins chess competition

Bareilly News: शतरंज प्रतियोगिता में वर्कशॉप की टीम विजेता

Sun, 15 Feb 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Workshop team wins chess competition
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में आयोजित अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता में रेलवे में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस जैसे खेलों में स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में वर्कशॉप की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इंजीनियरिंग एवं पर्सनल विभाग की टीम ने उपविजेता स्थान हासिल किया। कैरम की टीम प्रतियोगिता में वर्कशाप (इलेक्ट्रिकल) टीम ने सटीक निशानों और बेहतर तालमेल के दम पर विजय प्राप्त की, जबकि वर्कशाप (मैकेनिकल) टीम उपविजेता रही। वहीं, टेबल टेनिस एकल प्रतियोगिता में वर्कशाॅप के खिलाड़ी ने तेज गति और शानदार रिटर्न के साथ जीत दर्ज की। ऑपरेशन विभाग उपविजेता बना। प्रतियोगिताओं का आयोजन मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल लेखा प्रबंधक/पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर डॉ. रत्नेश कुमार सिंह व मंडल क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed