फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work worth Rs 86 lakh done in four months, payment made 10 times on bill number 30

Bareilly News: चार माह में 86 लाख का काम, बिल नंबर 30 पर 10 बार भुगतान

Sun, 21 Sep 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Work worth Rs 86 lakh done in four months, payment made 10 times on bill number 30
आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बल्लिया में शैलेंद्र सिंह के नाम पर किया गया 50 लाख से अधिक का भुगतान
विज्ञापन

बरेली। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बल्लिया में पांचवें और 15वें वित्त आयोग के तहत मिले अनुदान से विकास कार्यों पर चार माह में 86.32 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। बिल नंबर 30 पर 10 बार भुगतान कर दिया गया। शैलेंद्र सिंह के नाम पर अब तक 50 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। 22 अगस्त 2025 को पक्का नाला निर्माण में श्रीबाला जी निर्माण और टाइल्स स्टोर के बिल क्रमांक 30 पर 10 बार भुगतान किया गया है। सात भुगतान 9,04,849 रुपये के हुए हैं। होली चौक पर इंटरलॉकिंग में 1,84,092 रुपये निकले हैं।
इसी बिल पर ही खाद्यान्न भंडार के पास इंटरलॉकिंग कार्य पर 2,07,680 रुपये व्यय दिखाया है। बिल नंबर 30 पर ही दूसरी फर्म श्रीबाला जी धर्मकांटा और सीमेंट स्टोर के नाम से 1,41,078 रुपये भुगतान किया है। श्रीबाला जी निर्माण और टाइल्स स्टोर के दूसरे बिल क्रमांक 173 पर भी यही कार्य दिखाकर 1,19,490 रुपये निकाले गए हैं। इसी 173 नंबर बिल पर छह अन्य भुगतान दिखाकर कुल 8,46,468 रुपये खारिज किए हैं। पक्का नाला निर्माण में मजदूरी के 96,840 रुपये शैलेंद्र सिंह के नाम से निकाले गए और बिल श्रीश्याम ट्रेडर्स का लगा है। शैलेंद्र सिंह को 1,93,680 रुपये के दो अन्य भुगतान भी किए हैं। इतने ही रुपये का तीसरा भुगतान पंजाब के व्यापारी को किया है, जबकि बिल श्रीबाला जी धर्मकांटा एंड सीमेंट स्टोर का लगा है।
विज्ञापन


इस साल मई से अगस्त तक 86,32,306 रुपये निकाले गए हैं। एक मई को 41.12 लाख का भुगतान हुआ था। हरद्धारी लाला के घर से मेन रोड तक नाली बनाने में श्रीबाला जी निर्माण और टाइल्स स्टोर और शैलेंद्र सिंह को आठ लाख रुपये का भुगतान किया गया। पुलिस चौकी के बगल से पीएचसी की दीवार तक नाली निर्माण पर उपाध्याय व्यापारी के नाम पर दो बार में 32,569 और 36,864 रुपये भुगतान दिखाया गया है। इसी कार्य पर श्रीबाला जी निर्माण और टाइल्स स्टोर को 67,045 रुपये और मजदूरी के 56,850 रुपये शैलेंद्र सिंह को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश ट्रेडर्स का लगाया बिल, कुलदीप को किया भुगतानउदयवीर के घर से ट्रांसफॉर्मर तक नाला निर्माण में 95,700 रुपये और दिनेश के खेत से श्यामपुर मेन सड़क तक सीसी के काम पर 1,36,650 रुपये मजदूरी के मद में शैलेंद्र सिंह को भुगतान हुए हैं। आरके बैंक्वेट हॉल के मेन गेट से प्रमोद पाठक के खेत तक सीसी कार्य दिखाकर भी शैलेंद्र सिंह को 1,06,950 रुपये दिए हैं। 24 जून को शैलेंद्र सिंह को 2.90 लाख का भुगतान किया है। 22 अगस्त को कुलदीप को 45,600 रुपये दिए और 1,03,188 रुपये का बिल प्रकाश ट्रेडर्स का लगा दिया। पंचायत घर की बाउंड्री निर्माण में प्रकाश ट्रेडर्स के बिल-87 पर श्रमिक मद में कई भुगतान किए हैं। शैलेंद्र सिंह को भी 2,90,520 रुपये दिया है। 22 अगस्त को ही 1,43,700 रुपये का भुगतान मां भगवती फर्म के नाम दिखाया और सादा-बिल बाउचर प्रधान मानदेय के नाम पर काटकर पोर्टल पर अपलोड कर दिया। संवाद

--
यह बहुत गंभीर मामला है। किसी व्यक्ति के नाम से लाखों रुपये का भुगतान कैसे हुआ? एक बिल पर कई भुगतान कैसे हुए? इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। - कमल किशोर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed