{"_id":"69fce546a4a01facf20a57c6","slug":"work-worth-rs-250-crore-stalled-due-to-high-cost-of-coal-tar-notices-issued-to-200-contractors-bareilly-news-c-4-bly1053-879549-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तारकोल महंगा होने से 250 करोड़ के काम ठप, 200 ठेेकेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तारकोल महंगा होने से 250 करोड़ के काम ठप, 200 ठेेकेदारों को नोटिस
विज्ञापन
तारकोल के दाम में दोगुनी वृद्धि का असर सड़कों के निर्माण पर भी पड़ रहा है। इससे लोक निर्माण विभाग के 250 करोड़ के काम ठप पड़े हैं। एक ओर, ठेकेदार कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं, वहीं पीडब्ल्यूडी नोटिस जारी कर उन पर नकेल कसने की तैयारी में है। अब तक दो सौ ठेकेदारों को नोटिस दिए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से हर 15 दिन में तारकोल की दरें जारी की जाती हैं। 15 दिन पहले इसकी कीमत 40 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन थी जो अब बढ़कर 82 हजार हो गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की 150 सड़कों का काम 100 करोड़ की लागत से होना है, जबकि निर्माण खंड प्रथम की तरफ से 168 करोड़ से 134 सड़कों की मरम्मत प्रस्तावित है। इन सड़कों की कुल लंबाई 366 किमी है।
कीमतें बढ़ने की वजह से ठेकेदारों ने काम से हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग की तरफ से ऐसे ठेकेदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही, जिन ठेकेदारों ने काम शुरू ही नहीं कराया है, उनका अनुबंध निरस्त करने के लिए पत्र लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिशा की बैठक में गूंजा था मामला
पांच मई को विकास भवन सभागार में हुई दिशा की बैठक में सड़कों की मरम्मत समय से नहीं शुरू होने का मुद्दा गूंजा था। जनप्रतिनिधियों ने कार्यदायी संस्थाओं को समय से काम शुरू कराने की हिदायत दी थी। इसके बाद अधिकारियों की तरफ से प्रत्येक सड़कों की माॅनीटरिंग की जा रही है।
इन प्रमुख सड़कों का काम अटका
- मिर्जापुर से आनंदपुर मार्ग (12.57 किमी) लागत 26.39 करोड़।
- फरीदपुर बीसलपुर मार्ग से केशवपुर सीबीजी प्लांट तक (0.29 किमी) लागत 3.21 करोड़।
- मीरगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग से पैगानगरी गोरा लोकनाथपुर बसंतपुर होते हुए गुलड़िया मार्ग (4.15 किमी) लागत 3.59 करोड़।
- रसुईया रेलवे फाटक से मकसूदनपुर होते हुए अईयापुर संपर्क मार्ग (दो किमी) लागत 1.33 करोड़।
- फरीदपुर बीसलपुर मार्ग से रम्पुरा प्रवीन मार्ग (13.3 किमी) लागत 27.87 करोड़।
- आंवला-बदायूं मार्ग (आठ किमी) लागत 14.40 करोड़।
नई नीति का इंतजार
पीडब्ल्यूडी के अफसर एक तरफ जहां ठेकेदारों पर चाबुक चला रहे हैं, वहीं उनको राहत देने के लिए शासन को पत्र भेजकर मार्गदर्शन भी मांग रहे हैं। उनको उम्मीद है कि जल्दी ही ठेकेदारों को बढ़ाकर भुगतान करने की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर नई नीति तैयार की जा रही है।
वर्जन
तारकोल के दाम में दोगुनी वृद्धि की वजह से अधिकतर ठेकेदार काम करने से मना कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के निर्देश के क्रम में ऐसे ठेकेदारों को चिह्नित करके नोटिस भेजे गए हैं। काम शुरू नहीं करने पर इनका अनुबंध निरस्त किया जाएगा। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड
तारकोल के दाम बढ़ने से ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों को चिह्नित करके नोटिस भेज रहे हैं। शासन की ओर से तारकोल के दाम बढ़ने का संज्ञान लेकर भुगतान की नई नीति बनाई जा रही है। - राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड