फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work on Rail Coach Restaurant accelerates, tracks laid in circulating area

Bareilly News: रेल कोच रेस्टोरेंट का काम तेज, सर्कुलेटिंग एरिया में बिछाई गई पटरी

Mon, 21 Apr 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Work on Rail Coach Restaurant accelerates, tracks laid in circulating area
बरेली। जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट जून माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया में बुकिंग विंडो की ओर जाने वाले स्थान पर रेस्टोरेंट के लिए पटरी बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। यह शहर का दूसरा रेल कोच रेस्टोरेंट होगा। इससे पहले इज्जतनगर स्टेशन पर दो साल पहले रेल कोच रेस्टोरेंट खुल चुका है।
विज्ञापन

जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की प्रक्रिया तीन साल पहले शुरू हुई थी। यह काम निजी फर्म को दिया जाना था, लेकिन रेलवे की शर्तों के कारण कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई। इस बार मार्च में एक फर्म से अनुबंध के बाद रेल कोच रेस्टोरेंट का काम इस फर्म को आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट खोलने के लिए रेलवे ने फर्म को एक रेल कोच भी मुहैया करा दिया है। रेलवे की ओर से ही सर्कुलेटिंग एरिया में पटरी बिछाने का काम किया गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। जून के अंत तक रेल कोच रोस्टोरेंट शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed