{"_id":"681d0a0a6fc123514a04dcfe","slug":"work-of-placing-girders-on-rob-pillars-has-started-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101270-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरओबी के पिलर पर गार्डर रखने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरओबी के पिलर पर गार्डर रखने का कार्य शुरू
विज्ञापन
बिलपुर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी के पिलर पर गार्डर रखने का कार्य शुरू।
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर आरओबी बनाने का कार्य जारी है। शुक्रवार को आरओबी के पिलर पर गार्डर रखने का कार्य किया गया। अब इसके बाद दोनों तरफ से सड़क बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कदम से लोगों ने राहत की सांस ली है।
बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था की ओर से क्राॅसिंग के दोनों ओर पिलर बनाकर तैयार कर दिए गए थे। करीब दो महीने से यहां कार्य रुका हुआ था। बुधवार को मशीनें बिलपुर क्रासिंग पर पहुंचाई गई थीं। पिलर के पास जमीन पर पहले से तैयार किए गए सीमेंट के गार्डर को रखने का कार्य शुरू किया गया। बुधवार की रात क्रॉसिंग से दातागंज मार्ग की तरफ पिलर पर दो गार्डर रखे गए हैं। बाकी के गार्डर भी जल्द रखे जाएंगे।
कई महीनों से दातागंज मार्ग पर स्थित घरों और दुकानदारों के सामने गार्डर रखे होने से काफी दिक्कतें हो रही थीं। कार्य शुरू होने के बाद अब नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, कार्यदायी संस्था द्वारा वाहनों के निकलने के लिए अस्थायी रूप से सड़क तैयार की है, जिस पर गड्ढे हो गए हैं। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से उन गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहनों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
बिलपुर क्राॅसिंग पर आरओबी बनने से लाखों लोगों को अब लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अनिल गुप्ता ने बताया कि जल्द ही गार्डर रखने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दोनों तरफ से सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
--
शिवनगर क्राॅसिंग एक हफ्ते के लिए रहेगी बंद
फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ स्टेशन के पास शिवनगर रेलवे क्राॅसिंग संख्या 347 सी नौ से 15 मई तक के लिए बंद रहेगी। इंजीनियर रेलपथ शाहजहांपुर की तरफ से आरपीएफ और थाना प्रभारी को एक पत्र भेजकर सूचित किया गया है। इसमें बताया गया कि डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण सड़क यातायात के आवागमन के लिए सात दिनों तक क्राॅसिंग को बंद रखा जाएगा। इधर से निकलने वाले वाहन क्रासिंग संख्या 346 सी और 348 सी से निकल सकेंगे। आरपीएफ चौकी बिलपुर के इंचार्ज नरवीर सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। संवाद