फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work has not started on new power line

Bareilly News: एचटी लाइन में फॉल्ट से लोग त्रस्त, नई लाइन पर नहीं शुरू हुआ काम

Tue, 11 Jun 2024 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Work has not started on new power line
हाईटेंशन लाइन में लगातार फॉल्ट होने की वजह से जनता परेशान।
फतेहगंज पूर्वी। अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में आए फॉल्ट से लोग परेशान हैं, लेकिन विद्युत अधिकारी अभी तक नई लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं कर सके। जर्जर तारों को देखते हुए लोगों ने नई लाइन डालने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में रविवार शाम सात बजे के करीब लाइन में फॉल्ट होने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। विद्युत कर्मियों ने मरम्मत कराने के बाद रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। एक घंटे विद्युत चलने के बाद फिर से हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। सोमवार सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाश कर विद्युत सप्लाई शाम पांच बजे तक शुरू कराई। दो दिन लगातार फॉल्ट रहने से लोगों के यहां लगे इंवर्टर व बैटरी जवाब दे गए। लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

नगरवासियों का कहना है कि फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी तक 33 केवी लाइन बिल्कुल जर्जर अवस्था में है। इसमें अटैनिया, हाजीपुर, टिसुआ सहित कई स्थानों एवं ट्यूबवेल की लाइनें भी जुड़ी हुई हैं। इसकी वजह से इन लाइनों में भी फॉल्ट होते रहते हैं। इसके लिए विद्युत निगम को नई लाइन की व्यवस्था करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम द्वारा एक नई लाइन लगाई जा रही है, जो कि फरवरी में चालू होने वाली थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही की वजह से उसे अभी तक चालू नही किया गया है। उच्चाधिकारी भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ता नई लाइन पर कार्य पूरा करवाकर उसे जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं।

अवर अभियंता अश्विनी वर्मा का कहना है कि नई लाइन बिछाई गई है, लेकिन अभी तक ठेकेदार द्वारा उसे विभाग के सुपुर्द नहीं किया गया है। जल्द ही नई लाइन को शुरू करवाकर गम्भीर समस्या को दूर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed