{"_id":"6add0fa37c0280fcc00ee854","slug":"work-has-gained-momentum-vehicles-will-soon-be-zipping-along-80-roads-bareilly-news-c-4-bly1015-994796-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 80 सड़कों पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 80 सड़कों पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन
Sun, 25 Oct 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। तारकोल की कीमतों में बढ़ोतरी और बारिश के चलते महीनों से बंद पड़े सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों ने अब गति पकड़ ली है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय और निर्माण खंड की 80 सड़कों पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से काम कराए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर वित्त वर्ष 2026-27 की मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें हैं। जल्द ही इन पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की 40 सड़कों पर 60 करोड़ और निर्माण खंड की 40 सड़कों पर 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। ये सभी काम जून से बंद पड़े थे। अब मौसम अनुकूल होने पर विभाग ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने की कवायद शुरू की है।
इन मार्गों पर शुरू हुआ काम
रिठौरा-बहेड़ी मार्ग, रम्पुरा परवीन मार्ग, मीरजापुर नरखेड़ा मार्ग, बिलपुर से निवड़िया भगवानपुर तक सड़क का नवनिर्माण कराया जा रहा है। बेवल बसंतपुर से खरगाह होते हुए भिटौरा मार्ग और खली नवादा से पढ़ेरा-मस्तीपुर मार्ग का भी निर्माण चल रहा है। बलूपुरा से चंदनखेड़ा मार्ग, ढिलवारी संपर्क मार्ग से बहोड़ाखेड़ा मार्ग स्थित स्कूल तक सड़क निर्माण का काम भी प्रस्तावित है। रेवती महमूदपुर मार्ग पर कंधरपुर मटिया से तिगराखानपुर तक खड़ंजे का नवनिर्माण और ग्राम सोना से ग्राम गुरवा तक सड़क निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
वर्जन
तारकोल की कीमतें बढ़ने के कारण ठेकेदारों ने कुछ समय के लिए काम रोक दिया था। इसके बाद बारिश के कारण भी निर्माण कार्य प्रभावित हुए। अब काम शुरू करा दिए गए हैं। इन्हें निर्धारित समय में पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड