{"_id":"611820048ebc3ee08d1bf5f5","slug":"women-will-be-able-to-set-up-their-own-pickle-spice-factories-bareilly-news-bly456371760","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होना है चौपुला फ्लाईओवर का उद्घाटन पर सड़कें बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होना है चौपुला फ्लाईओवर का उद्घाटन पर सड़कें बदहाल
विज्ञापन
चौपुला पुल के पिलर पर अटल विहारी वाजपेयी की पेंटिंग बनाते पेंटर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 16 को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर के उद्घाटन की तैयारी शुरू हो गई है लेकिन फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही तीनों दिशाओं की सड़कें बेहद जर्जर स्थिति में हैं। पुलिस लाइन की ओर सड़क की एक साइड उखड़ी पड़ी है। पटेल चौक की ओर भी एक लेन बंद है। किला की ओर एक लेन बंद है तो दूसरी बदहाल है। लोग इन सड़कों से बमुश्किल निकल पा रहे हैं।
चौपुला फ्लाईओवर के 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। फ्लाईओवर का नाम भी अटल बिहारी सेतु रखा जाएगा। उद्घाटन की सारी तैयारियां सेतु निगम, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कर ली हैं, लेकिन अभी तक तीनों दिशाओं की सड़कों को ठीक नहीं कराया गया है। फ्लाईओवर से जुड़ीं तीनों सड़कों का हाल बहुत खराब है।

किला रोड
चौपुला फ्लाईओवर से किला रोड पर स्टेशन के सामने से किला पुल तक सड़क की दोनाें लेन पर बेशुमार गड्ढे हैं। एक लेन सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे जाने से बर्बाद हो चुकी है। दूसरी लेन पर कई बड़े गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन