फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women travelling in tractor trolley were brutally beaten by people of other community

Budaun News: बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहीं महिलाओं को पीटा... लूटपाट की, दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप

Mon, 28 Apr 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अलापुर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, अलापुर (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Apr 2025 10:56 PM IST
सार

हमलावरों ने आते ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिलाओं पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। हमलावरों ने सभी महिलाओं को बर्बरतापूर्वक और बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन
Women travelling in tractor trolley were brutally beaten by people of other community
पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के सैंजनी से बच्चों का मुंडन करवाकर ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे पुरुष और महिलाओं को कुतराई गांव में दूसरे समुदाय के लोगों ने घेरकर मारा। मारपीट में 40 महिलाएं घायल हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं से लूटपाट भी की। सूचना पर पांच थानों की पुलिस के साथ सीओ दातागंज पहुंचे। देर रात एसडीएम सदर मोहित कुमार भी पहुंचे।

विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी अंकित पुत्र रामसिंह सोमवार दोपहर को नौ वर्षीय बेटे सुधांशु का मुंडन कराने मूसाझाग के गांव सैंजनी स्थित एक धार्मिक स्थल पर गए थे। साथ में परिवार व गांव की करीब 40 से महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली से गईं थीं। शाम करीब सात बजे अंकित खुद ट्रैक्टर चलाकर महिलाओं के साथ घर लौट रहे थे। वह अलापुर के गांव कुतराई से होते हुए गुजर रहे थे। 
विज्ञापन


इस बीच गांव के अंदर सड़क के बीचोबीच बाइक खड़ी कर चार लोग बात कर रहे थे। इस पर अंकित ने उन लोगों से बाइक हटाने के लिए कहा, लेकिन उन लोगों ने बाइकें नहीं हटाईं। इसके चलते अंकित व उन लोगों के बीच कहासुनी हो गई। मामला तूल पड़कते ही दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। इस पर ट्रैक्टर सवार महिलाओं ने गाली गलौज कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच लोग गंभीर रूप से घायल 
इस दौरान चारों लोगों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। कुछ देर में उन चारों लोगों ने अपने समर्थकों को बुला गया। उनके समर्थन में आए लोगों ने महिलाओं और पुरुषों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने सभी महिलाओं को बेरहमी से पीटा। मारपीट में किरन पत्नी रामसेवक, कविता व वैसमंत्री पुत्री रामसिंह, उर्मिला व अंकित के सिर फट गए। इससे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

वहीं, करीब 40 महिलाएं चोटिल हो गई। किसी ग्रामीण ने दूसरे समुदाय के लोगों के महिलाओं को पीटने की सूचना पुलिस को दे दी। चार थानों को पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार हमलावरों को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

महिलाएं बोलीं, घेर-घेरकर पीटा
मारपीट में घायल महिलाओं ने बताया कि हमलावर उन्हें घेर-घेरकर पीट रहे थे। कुछ महिलाओं को ट्रैक्टर से उतरने का मौका नहीं दिया। कुछ ने हमलावरों से मुचैटा लेने की कोशिश की, लेकिन निहत्थी महिलाएं हमलावरों के आगे नहीं टिक सकी। इधर, पुलिस को सूचना मिली कि दो महिलाओं की पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर हजरतपुर, कादरचौक, अलापुर व उसावां थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। उसमें चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed