फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women run trains, women cut tickets

बरेली में महिलाओं ने दौड़ाई ट्रेन, महिलाओं ने ही काटा टिकट

Mon, 09 Mar 2020 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Women run trains, women cut tickets
रविवार को रेल संचालन की व्यवस्था महिलाओं के हाथ में रही। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महिला दिवस पर रेल सेवाएं रहीं महिलाओं के हवाले

विज्ञापन
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे की सेवाएं पूरी तरह महिलाओं के हाथ में रहीं। बरेली जंक्शन व इज्जतनगर स्टेशन पर चेकिंग से लेकर संचालन तक के महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व महिला स्टाफ ने किया।

महिला दिवस पर रेल टिकट की बुकिंग, टिकट कलेक्शन, ऑपरेटिंग सिस्टम, पायलट व वर्कशॉप से लेकर हर जगह महिलाओं का जलवा दिखा। लोको पायलट पुष्पा कुमारी ने 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को पीलीभीत से बरेली सिटी तक चलाया। इज्जतनगर स्टेशन पर स्टेशन मास्टर शीतल के नेतृत्व में सभी प्रमुख जिम्मेदारियां महिलाओं ने निभाई। यहां बता दें कि शीतल का सलेक्शन हाल ही में रेलवे कंट्रोलर के पद पर हुआ है। उधर, उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन पर भी रेल सेवा संचालन से संबंधित सभी कार्य महिलाओं ने ही किए। इस दौरान वाणिज्य निरीक्षक संजीव दुबे ने महिला कर्मचारियों को जूते और कैप बांटे। सुनीता नयाल, उपासना शर्मा, बबिता, मंजू, निर्मला सक्सेना, नीतू भसीन, निशा रानी आदि रेल संचालन का हिस्सा रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed