फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women Bolin- first ballot, then breakfast

महिलाएं बोलीं- पहले मतदान, फिर जलपान 

Thu, 16 Feb 2017 01:33 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 16 Feb 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Women Bolin- first ballot, then breakfast
Women Bolin- first ballot, then breakfast - फोटो : बरेली, अमर उजाला
 ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ ये अब तक ये सिर्फ कहा और सुना जाता था। महिलाओं ने इस कहावत को सच कर दिखाया। देवचरा, आंवला और फरीदपुर की बहुत सी महिलाएं ऐसी थीं जो घर पर नाश्ता या खाना बनाने से पहले मतदान करने आई थीं। अपना वोट डालकर मतदान केंद्रों से बाहर निकली महिलाओं ने कहा कि ये लोकतंत्र का पर्व है। इसमें हर कोई अपना वोट पहले दे। उसके बाद दूसरा काम करे क्योंकि इससे न केवल हमारा विधायक चुना जाएगा बल्कि वह सरकार भी बनेगी जिसके ऊपर हर किसी का भविष्य टिका होगा।
विज्ञापन

बिथरी के एक मतदान केंद्र के बाहर अपना वोट डालकर निकलीं श्वेता एमए हैं। बोलीं- हमने अपने परिवार में सबसे कह दिया कि पहले सब वोट डालकर आएंगे। फिर नाश्ता या खाना बनेगा। सब वोट डाल चुके हैं। वह अपना वोट डालने के बाद घर जाकर खाना बनाएंगी। सपना का कहना था कि वह एमए पास हाउस वाइफ हैं। उनकी नौकरी की उम्र तो निकल चुकी है लेकिन ऐसी सरकार चाहिए जो उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा और कैरियर का माहौल उपलब्ध कराए। इसलिए वोट देना जरूरी है। प्रतिभा गोयल ने भी वोट डालना सबसे जरूरी बताया। कहा कि अब तक महिलाएं अपने परिवार के कहने पर वोट डालती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। वह अपनी मर्जी से जो सही कंडीडेट होगा, उसको वोट देती हैं। फरीदपुर में किसान इंटर कालेज बूथ पर वोट डालने आई नासरा परवीन, तंजीना, जेबा नाज आदि मुस्लिम महिलाएं बोलीं- उनको भ्रष्टाचार रहित, बिना भेदभाव, विकास और रोजगार देने वाली सरकार चाहिए। इसके लिए वोट डालना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed