फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women beat up a young man on the road

Bareilly News: सड़क पर महिलाओं ने युवक को जमकर पीटा

Wed, 17 Sep 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Women beat up a young man on the road
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बैरियर नंबर टू चौकी के पास सोमवार को महिलाओं ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं युवक को लात-घूंसे और डंडों से पीट रही हैं। तमाशा देख रहे लोगों के मुताबिक पहले युवक और एक महिला के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दूसरी महिलाओं ने भी युवक को सड़क पर खींचकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग भी बीच-बचाव के बजाय वीडियो बनाते रहे। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लगने लगा तो पुलिस पहुंच गई और इन्हें चौकी ले गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी बैरियर टू ने बताया कि दो पक्ष का आपसी मामला था। पुरुष और महिला ने आपस में समझौता कर लिया, माफी मांगकर वह चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed