फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women are serious about their health and are sweating it out for fitness.

Bareilly News: महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति संजीदा, फिटनेस के लिए बहा रहीं पसीना

Thu, 04 Dec 2025 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Women are serious about their health and are sweating it out for fitness.
बरेली। बदलती जीवनशैली और बढ़ती जागरूकता के बीच अब महिलाएं भी फिटनेस को लेकर सजग होती जा रही हैं। वह सर्वाधिक वजन घटाने व तनाव जैसी समस्याओं से बचने के लिए सीआई पार्क व कंपनी गार्डन में रोजाना योग कर रही हैं। कुछ महिलाएं घर पर प्रशिक्षक बुलाकर योग करना सीख रही हैं। हालांकि महिलाओं का कहना है कि कभी-कभी घरेलू काम अधिक होने से अपने लिए समय कम मिलता है, लेकिन योग करने से वजन घटाना, नींद न आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं से निजात मिली है।
विज्ञापन


वर्जन
योग करने से बीमारियां हुई दूर
मैं पिछले दो-तीन सालों से योग कर रही हूं। इसके लिए रोजाना सीआई पार्क जा रही हूं। दो साल पहले जब माइग्रेन व पैर में दर्द की शिकायत हुई तब से योग करना शुरू किया। पहले ट्रेनर को घर बुलाकर सीखते थे, फिर अब बैच में जाकर कर रहे हैं। - ममता, प्रभातनगर
विज्ञापन

मेरी उम्र 27 वर्ष है, मैंने वजन कम करने के लिए योग शुरू किया था, हालांकि केवल तीन माह हुए। चार किलो तक वजन घटा है। योग प्रशिक्षकों ने केवल योग की मुद्राएं ही नहीं, खानपान के बारे में सिखाया, जिसके बाद से वजन घटा है। - मोनिका, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं जब गुरुकुल में पढ़ती थी तब योग करती थी, अब करीब 47 वर्ष की हो गई हूं। निरंतर योग करने से चेहरे व शरीर पर काफी फायदा मिला है। जब घर की महिलाएं ही स्वस्थ रहने की प्रेरणा बनती हैं तो परिवार भी स्वस्थ दिनचर्या को अपनाता है। दूसरों को भी सिखा देती हूं। - शिल्पी, माधोबाड़ी

दो साल मुझे आम तौर पर जुकाम व श्वास संबंधी समस्या बन जाती थी। फिर योग करने लगी, पहले ट्रेनर से घर में सीखा फिर पार्क में सुबह कैंप में सीख रही हूं। योग अभ्यास से मन की शांति भी मिलती है, नींद की समस्या भी दूर हुई। - रूपम, प्रेमनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed