{"_id":"66cfca21dd356cb93601cb44","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102744-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत
विज्ञापन
गांव मोहद्दीनपुर का मामला, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी 40 वर्षीय माया देवी पत्नी सोमपाल की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले में कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, माया देवी के पति सोमपाल की पहली शादी पचपेड़ा गांव से हुई थी। सोमपाल एक प्राईवेट स्कूल में अध्यापक हैं। कुछ वर्ष पहले उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसकी कोई संतान नहीं थी। इसके बाद सोमपाल ने एक लड़की को गोद ले लिया था।
बताया जाता है कि चार वर्ष पूर्व बसुधरन जागीर निवासी माया देवी से शादी कर ली थी। माया देवी के पहले पति की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह सहमति से सोमपाल के साथ शादी करके मोहद्दीनपुर में रह रही थीं। कुछ समय पहले मायादेवी के बेटे का विवाह बसुधरन जागीर में संपन्न हुआ था, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। संवाद