{"_id":"6765c86edc01c7a2cc048f26","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-tree-on-the-roadside-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103408-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
बहेड़ी। देवरनियां थाने में महिला का शव मिलने की खबर फोटो मृतका उषा देवी का फाइल फोटो
बहेड़ी। देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव सिंधौरा के पास मिन्तरपुर जाने वाले रास्ते पर 35 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की रात महिला के शव की शिनाख्त हो पाई।
सुबह करीब 11 बजे सिंधौरा गांव से कुछ ही दूरी पर एक महिला का शव जामुन के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बमुश्किल शिनाख्त कराई। अमरिया थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज मिली। महिला के फोटो सोशल मीडिया पर डाले गए थे। इसके बाद उसकी शिनाख्त ऊषा निवासी नकटपुरा करगैनापीर, थाना अमरिया के रूप में हुई। उसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।
इधर, देवरनियां इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सिधौरा गांव के पास सड़क किनारे पेड़ पर महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद