Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman's body found hanging from a noose

Bareilly News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 27 Sep 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
भुता। थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर खमरिया में शुक्रवार को मुकुट बिहारी की पत्नी कलावती (48 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। गांव वालों के मुताबिक, महिला ने पति से विवाद होने के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि मुकुट बिहारी व उनकी पत्नी कलावती के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को भी दोनों में तकरार हुई। गुस्से में आईं कलावती ने घर की छत में बने कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को उनका शव लटका देखकर परिवार वालों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही मौके पर भी टीम ने साक्ष्य जुटाए। दंपती के तीन बेटे हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे बेटे मोर सिंह की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। अब तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
--
देवस्थान के समीप मिला युवक का शव
आंवला/बिशारतगंज। बुआ के घर आए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव गांव में मढ़ी (देवस्थान) के समीप पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। थाना बिशारतगंज के गांव नूरपुर बुजुर्ग निवासी वीरपाल (40 वर्ष) 20 सितंबर को अपनी बुआ रामदेई के घर थाना क्षेत्र के गांव भीमलौर आए थे। शुक्रवार सुबह वीरपाल का शव में मढ़ी के समीप पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि युवक शराब पीने का आदी था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
--
विवाहिता की मौत, पति समेत नौ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट



बहेड़ी/देवरनियां। कमालपुर गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



थाना सीबीगंज के गांव तिलियापुर मंडिया निवासी इरम खातून की शादी देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी इमरान से चार वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। शुक्रवार रात इरम का शव फंदे से लटका मिला।




मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए इरम की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि ससुराल में आए दिन इरम को प्रताड़ित किया जाता था। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर देवरनियां आशुतोष द्विवेदी ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed