फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman who came to buy jewelery slipped after putting a ring in her mouth

Bareilly News: जेवर खरीदने आई महिला, मुंह में कुंडल डालकर खिसकी

Sun, 02 Feb 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman who came to buy jewelery slipped after putting a ring in her mouth
बरेली। सराफ की दुकान पर जेवर खरीदने आई महिला ने एक कुंडल मुंह में रख लिया, फिर जेवर पसंद न आने की बात कहकर वहां से निकल गई। सराफ ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो महिला की हरकत के बारे में पता चला। सराफ ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी सुरेंद्र प्रताप की दिशा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर 29 जनवरी को एक महिला आई और कुंडल दिखाने के लिए कहा। दो-तीन डिजाइन महिला को दिखाए तो उसने मौका पाकर एक कुंडल मुंह में रख लिया और पसंद न आने की बात कहकर दुकान से खिसक गई। बाद में जब सराफ ने कुंडल की गिनती की तो एक कम मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक की तो महिला की हरकत का पता चला। सुरेंद्र प्रताप ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed