फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman thrown out of house after demand of Rs 10 lakh not met

Bareilly News: दस लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला

Mon, 01 Jan 2024 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of house after demand of Rs 10 lakh not met
पूरनपुर। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई की, फिर गर्भपात करा दिया। इसके बाद बच्ची सहित घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर विवाहिता की ओर से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बमनपुरी निवासी स्वाति सक्सेना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका पहले पति अभिषेक से न्यायालय से विच्छेद हो गया था। उसके एक पुत्री है। परिजन ने बरेली के आरटीओ ऑफिस के समीप डिफेंस कॉलोनी निवासी नितिन जौहरी से शादी तय की। तलाक में समझौता में मिले रुपयों में तीन सितंबर 2021 को एक प्लॉट का सौदा करने के लिए नितिन जौहरी के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए। छह लाख रुपये प्लॉट स्वामी के खाते में ट्रांसफर कराए। प्लॉट नितिन ने अपने नाम करा लिया। नितिन के साथ उसकी दूसरी शादी पांच फरवरी 2022 को हुई थी।
विज्ञापन

नितिन की भी पहली पत्नी से एक पुत्री है। तीन-चार महीने तो सब ठीक चलता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हुई। आरोप है कि ससुरालियों ने जबरिया पांच महीने का गर्भ गिरवा दिया। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। मारपीट कर उसे शराब पिलाई और वीडियो बनाया गया। आरोप है कि 26 अप्रैल को उसकी मौजूदगी में उसके कमरे से 50 हजार रुपये व जेवरात चोरी कर लिए। दहेज की मांग पूरी न होने पर 24 मई को मारपीट कर बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की ओर से उसके पति नितिन, सास, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed