फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman shot by husband on road in Badaun

यूपी: मायके जा रही थी पत्नी, बीच सड़क पर पति ने मार दी गोली

Fri, 05 Apr 2019 01:37 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Apr 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
woman shot by husband on road in Badaun
सांकेतिक तस्वीर
बदायूं के मूसाझाग में घर में हुए विवाद के बाद मायके जा रही विवाहिता को उसके ही पति ने बीच सड़क पर गोली मार दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम किसरूआ का है। 
विज्ञापन


ग्राम निवासी मुकेश पुत्र राजवीर यादव की शादी करीब 14 साल पहले शाहजहांपुर जिले में जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोंदहा निवासी हंसलेखा देवी (32) के साथ हुई थी। दंपती के एक बेटी और चार बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दंपती के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह दंपती के बीच खूब गाली गलौज हुई थी। मुकेश ने हंसलेखा को दो-चार थप्पड़ भी मारे। 
 

इससे नाराज होकर हंसलेखा ने अपना सामान समेट लिया और एक बैग में भरकर मायके जाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला घर से निकलकर सड़क पर आकर खड़ी हो गई। कोई वाहन आता, उससे पहले मुकेश तमंचा लेकर पहुंच गया। 

पहले तो वह हंसलेखा से घर लौटने को कहता रहा, लेकिन जब वह नहीं लौटी तो उसने हंसलेखा को सीने में गोली मार दी और खेतों की ओर भाग गया। कुछ ही देर में गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। 

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर वह मौके पर पहुंच गई। उसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया। उसके मायके वालों को भी सूचना दे दी गई। 

दोपहर बाद महिला को बरेली रेफर कर दिया गया। इधर, थाने पहुंचे हंसलेखा के भाई मलेश्वर सिंह ने मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है लेकिन अब तक वह नहीं पकड़ा गया है।

आरोपी की तलाश में पुलिस ने किसानों को हड़काया

महिला को गोली मारने के बाद जिस ओर आरोपी भागा था, पुलिस ने उस तरफ कई खेत खंगाल डाले। किसरूआ और आमगांव के बीच कुछ किसान गन्ना छील रहे थे।

पुलिस आरोपी को तलाशती हुई वहां पहुंच गई और गन्ना छील रहे किसानों को हड़का दिया। किसानों की माने तो पुलिस ने उन्हें जेल भेजने तक की धमकी दे दी, जबकि उन्होंने कहा कि था कि आरोपी इधर से होता हुआ भाग गया है।

महिला के भाई ने तहरीर दी है जिस पर मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
-ललित भाटी, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed