फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman riding a bike dies after pole falls during storm

Bareilly News: आंधी में खंभा गिरने से बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 31 May 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 31 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after pole falls during storm
हाफिजगंज। गांव मिलक बमनपुरी निवासी मानसिंह की पत्नी सुमन लता (28) पर तिराहे के पास खंभा गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दंपती हाफिजगंज से बाइक से दवा लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

मानसिंह ने बताया कि वह बुखार ग्रस्त पत्नी सुमन लता को दवाई दिलवाने के लिए बाइक से शनिवार को हाफिजगंज गए थे। छह वर्षीय बेटा सुंदरम भी साथ था। शाम को लौटने के दौरान रास्ते में गांव के तिराहे के पास तेज आंधी आई। इसमें नहर किनारे बिजली का झुका हुआ खंभा बाइक सवार सुमन लता पर गिर गया। सुमन लता गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमन लता को नवाबगंज में सरकारी अस्पताल में भेजा। चिकित्सकों ने उनको बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
परिजन शव को थाने लेकर गए। विद्युत निगम पर लापरवाही को सुमन लता की मौत का कारण बताया। मानसिंह ने बताया कि मोड़ पर खंभा कई दिनों से झुका हुआ तिरछा था। जिम्मेदारों ने इसपर ध्यान नहीं दिया। आंधी में खंभा गिरा, जिससे सुमन की जान चली गई। पति ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान हरपाल गंगवार ने परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
आंधी चलने से तार पर पेड़ गिर गया, जिससे खंभा गिर गया। यह प्राकृतिक आपदा है। प्रशासन से मुआवजे का प्रावधान है, हमारे निगम से नहीं। खंभा झुके होने के संबंध में पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी। - अरुण कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed