{"_id":"67beeee6b05239e2250600d4","slug":"woman-pushed-her-sister-in-law-into-the-gutter-she-got-seriously-injured-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाभी ने ननद को गटर में दिया धक्का, गंभीर घायल; इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाभी ने ननद को गटर में दिया धक्का, गंभीर घायल; इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा
Wed, 26 Feb 2025 04:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2025 04:15 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में एक महिला ने झगड़े के दौरान अपनी ननद को गटर में धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक परिवार में विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि 30 वर्षीय युवती बबली को उसकी भाभी ने गटर में धक्का दे दिया। गटर में गिरने से युवती गंभीर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बबली के पति विनोद के अनुसार उनका साला किसी अपराध की वजह से जेल में बंद है। उसकी पत्नी खुशी उनके घर आई थी। अपने पति को जेल से छुड़ाने के लिए रुपयों की मांग कर रही थी। जब विनोद ने मजबूरी जताकर रुपये देने से इनकार कर दिया तो खुशी ने गुस्से में झगड़ा शुरू कर दिया। विनोद की पत्नी बबली भी वहां मौजूद थी।
विज्ञापन
झगड़े के दौरान खुशी ने बबली को धक्का दे दिया, जिससे वह गटर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विनोद की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
निर्वस्त्र कर घर से भगाने की धमकी
दहेज में दो लाख नहीं मिलने पर महिला को उसके तीन जेठों ने निर्वस्त्र कर घर से निकालने की धमकी दी। पति और ससुराल वालों ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। स्वाले नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उसका निकाह 2023 में हाफिजगंज निवासी युवक से हुआ था।
निकाह के बाद पति और उसके परिजन कम दहेज लाने का उलाहना देने लगे। तीनों जेठ उससे कहते थे कि इसे निर्वस्त्र कर घर से निकाल दो तब यह दो लाख रुपये लेकर आएगी। दिसंबर 2024 में दहेज की मांग को लेकर पीटकर घर से निकाल दिया। किला थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।