फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman posing as wife usurped property of a man in pilibhit

जिसे समझा गुड्डी वो निकली शशि: पत्नी बनकर आई और कर दिया 'खेल', सच पता चला तो शख्स के उड़े होश

Sun, 12 Feb 2023 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 03:56 PM IST
सार

बरखेड़ा में रहने वाले एक शख्स की पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसे एक महिला ने अपने पति से तलाक लेने की बात कहकर जाल में फंसा लिया। उसके साथ पत्नी की तरह रहने लगी। कुछ दिनों बाद जब उसकी सच्चाई पता चली तो शख्स हैरान रह गया। 

विज्ञापन
woman posing as wife usurped property of a man in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में पत्नी बनकर साथ रहने वाली एक महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की संपत्ति को धोखाधड़ी कर हड़प लिया। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिपराखास के रहने वाले कुंवरसेन उर्फ रोहिताश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पत्नी की मौत 7 जुलाई 2017 को हो गई थी। इसके बाद गुड्डी देवी उर्फ मीरा, भगवानदास, रविंद्र पुत्र भगवानदास, मुन्नी देवी पत्नी भगवानदास ने षड्यंत्र रचकर उसे विश्वास में लेकर कहा कि गुड्डी देवी का उसके पति से तलाक हो गया है। गुड्डी अब उससे दूसरा विवाह करना चाहती है। इसके बाद कुंवरसेन के साथ गुड्डी पत्नी की तरह रहने लगी।

विज्ञापन

महिला का पति से नहीं हुआ था तलाक 

महिला ने धीरे-धीरे कुंवर सेन को विश्वास में लेकर गांव कासिमपुर स्थित उसके कुछ भूखंडों का बैनामा अपने नाम करा लिया। उसे पता चला कि बैनामे में शशि नाम डाला गया। उसी नाम से हस्ताक्षर किए गए। कुंवरसेन को महिला का नाम शशि होने का पता चला तो वह हैरान रह गया। पूछने पर महिला ने बताया कि शशि उसका दूसरा नाम है। छानबीन करने पर पता चला कि महिला ने उसके साथ धोखाधड़ी कर प्लॉट अपने नाम कराए हैं। यह भी पता चला कि महिला का अपने पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ था।

धोखाधड़ी का पता चलने पर कुंवरसेन ने उसी समय पुलिस में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बरखेड़ा थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अब धोखाधड़ी और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गुड्डी देवी उर्फ मीरा उर्फ शशि, रविंद्र, भगवान दास और उसकी पत्नी मुन्नी देवी निवासी बढैरा थाना दियोरिया को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed