{"_id":"653cdcf4e07134a0f506a127","slug":"woman-passenger-suffered-heart-attack-in-shramjeevi-express-admitted-to-bareilly-hospital-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला यात्री को आया हार्टअटैक, आरपीएफ ने बरेली के अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला यात्री को आया हार्टअटैक, आरपीएफ ने बरेली के अस्पताल में कराया भर्ती
Sat, 28 Oct 2023 03:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Oct 2023 03:35 PM IST
सार
श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला यात्री को हार्टअटैक आ गया। वह शुक्रवार को दिल्ली से बिहार के बक्सर जा रही थी। कंट्रोल रूप से सूचना मिलने पर बरेली में आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला यात्री को जंक्शन पर उतारा। उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला यात्री, रिश्तेदार को उसका बैग सौंपती सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से बिहार जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला यात्री को हार्टअटैक आ गया। कंट्रोल से मिली सूचना पर आरपीएफ ने महिला को बरेली जंक्शन पर उतार कर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला यात्री का आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा है। आरपीएफ ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
सुरक्षा नियंत्रण कक्ष मुरादाबाद से शुक्रवार देर शाम बरेली जंक्शन को सूचना भेजी गई कि गाड़ी संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के बी-4 कोच में महिला यात्री की तबीयत खराब है। बरेली जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर आरपीएफ एसआई चांदनी व सिपाही जसविंदर ने महिला यात्री को उतारा। उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: मासूम से बोला था- तुम्हारे लिए नई मम्मी लाएंगे; बेटी की गवाही पर मां के हत्यारे पिता-चाचा को मिली सजा
विज्ञापन
बक्सर जिले की रहने वाली है महिला
पूछताछ में महिला ने अपना नाम पूजा पत्नी हरिशंकर ओझा, निवासी ग्राम केसठ, थाना नवानगर, जिला बक्सर (बिहार) बताया। आरपीएफ ने महिला के दिल्ली निवासी रिश्तेदार लाल बाबू उपाध्याय को सूचना दी। वह मिशन अस्पताल पहुंच गए। महिला के परिजन भी बिहार से बरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम पूजा पत्नी हरिशंकर ओझा, निवासी ग्राम केसठ, थाना नवानगर, जिला बक्सर (बिहार) बताया। आरपीएफ ने महिला के दिल्ली निवासी रिश्तेदार लाल बाबू उपाध्याय को सूचना दी। वह मिशन अस्पताल पहुंच गए। महिला के परिजन भी बिहार से बरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
आरपीएफ के मुताबिक महिला यात्री के पास एक हैंडबैग था, जिसमें मोबाइल फोन, एक स्मार्ट वॉच, पांच अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक जंजीर, एक जोड़ी झुमकी, दो इयर रिंग, दो नोज रिंग, चांदी की तीन पायल, आठ बिछुआ, चार्जर और मेकअप का सामान मिला। ये सामान लाल बाबू उपाध्याय की सुपुर्दगी में दे दिया गया। महिला का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।